जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी के मोबाइल से मिले ऑनलाइन सट्टे के ऐप, पुलिस करेगी दोबारा पूछताछ

जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी के मोबाइल से मिले ऑनलाइन सट्टे के ऐप, पुलिस करेगी दोबारा पूछताछ

पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान मोबाइल से मिले तीन नंबर भी मिले हैं। इन नंबरों से जुड़े लोगों की पहचान कर उनसे पूछताछ की जाएगी ताकि पूरे नेटवर्क की कड़…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 14 Jul 2026 12:04:35 AM (IST)Updated Date: Tue, 14 Jul 2026 12:07:39 AM (IST)

जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी के मोबाइल से मिले ऑनलाइन सट्टे के ऐप, पुलिस करेगी दोबारा पूछताछ
नाना पटवारी का ड्रग्‍स केस।

HighLights

  1. पुलिस के मुताबिक जांच में मोबाइल से मिले तीन नंबर भी मिले हैं।
  2. इन नंबरों से जुड़े लोगों की पहचान कर उनसे पूछताछ की जाएगी
  3. ऐसा इसलिए किया जाएगा कि पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा सकें।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। राजेंद्र नगर पुलिस जांच में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी की जांच में नए तथ्य सामने आ रहे हैं। मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच में पुलिस को आनलाइन सट्टे से जुड़े दो ऐप, संदिग्ध आर्थिक लेन-देन के संकेत और तीन ऐसे मोबाइल नंबर मिले हैं।

इन नए तथ्यों के बाद पुलिस अब दोेबारा नाना पटवारी से पूछताछ करेगी। डीसीपी नरेंद्र रावत के मुताबिक राजेंद्र नगर थाने की विशेष जांच टीम मोबाइल से मिले डिजिटल डेटा की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि मोबाइल में मौजूद ऐप के जरिए कथित तौर पर Online सट्टे की लिंक साझा की जाती थी। साथ ही कुछ ऐसे वित्तीय लेन-देन भी सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है कि उनका किसी सट्टा नेटवर्क से संबंध है या नहीं।

पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान मोबाइल से मिले तीन नंबर भी मिले हैं। इन नंबरों से जुड़े लोगों की पहचान कर उनसे पूछताछ की जाएगी ताकि पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा सकें।

दो युवतियों के बयान भी जांच में शामिल किए है। एक युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात नाना पटवारी से एक प्लाट के सिलसिले में हुई थी।

यह भी आरोप लगाया कि एक पार्टी में एमडी ड्रग्स का सेवन किया गया था, जहां वह मौजूद थे। वहीं दूसरी युवती ने पुलिस को बताया कि नाना पटवारी उसके पति के मित्र हैं और इसी कारण उसकी उनसे पहचान हुई। पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों और दर्ज बयानों के आधार पर अब नाना पटवारी से विस्तृत पूछताछ करेगी।

Source link
#जत #पटवर #क #भई #नन #पटवर #क #मबइल #स #मल #ऑनलइन #सटट #क #ऐप #पलस #करग #दबर #पछतछ

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *