जी-7: फ़्रांस में पीएम मोदी ने कई नेताओं से की मुलाक़ात, जानिए क्या कहा

जी-7: फ़्रांस में पीएम मोदी ने कई नेताओं से की मुलाक़ात, जानिए क्या कहा

मोदी और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख़ मोहम्मद बिन ज़ायेद अल नाहयान

इमेज स्रोत, @narendramodi

इमेज कैप्शन, फ़्रांस के एवियन में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति शेख़ मोहम्मद बिन ज़ायेद अल नाहयान

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ़्रांस के एवियन में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान कई देशों के नेताओं से मुलाक़ात की है. पीएम मोदी ने इन नेताओं से मुलाक़ात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी पोस्ट की हैं.

पीएम मोदी ने इस दौरान ब्रिटेन, कनाडा, कीनिया, मिस्र, जापान और यूएई समेत कई देशों के नेताओं से मुलाक़ात की.

पीएम मोदी ने आगे लिखा, ”मैंने संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले भारतीय समुदाय के प्रति वहाँ की सरकार और महामहिम (राष्ट्रपति) के ध्यान और देखभाल के लिए उनका फिर से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया.”

पीएम मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर

इमेज स्रोत, @narendramodi

इमेज कैप्शन, पीएम मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर

ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर से मुलाक़ात के बारे में भी पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ज़िक्र किया.

उन्होंने लिखा, ”एवियन में प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई. भारत-ब्रिटेन संबंधों के लिहाज़ से पिछला साल शानदार रहा है. ट्रेड डील ने आर्थिक सहयोग के कई रास्ते खोले हैं. आज की बातचीत इस बात पर केंद्रित थी कि भारत-ब्रिटेन संबंधों को और कैसे मज़बूत किया जाए.”

Source link
#ज7 #फरस #म #पएम #मद #न #कई #नतओ #स #क #मलकत #जनए #कय #कह

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *