जेपी अस्पताल के 3 डॉक्टर रातभर भूख हड़ताल पर बैठे:  एक महीने का वेतन भी पूरा नहीं दिया, बोले- खाते में पूरी राशि नहीं आई – Bhopal News

जेपी अस्पताल के 3 डॉक्टर रातभर भूख हड़ताल पर बैठे: एक महीने का वेतन भी पूरा नहीं दिया, बोले- खाते में पूरी राशि नहीं आई – Bhopal News

जेपी अस्पताल के 3 डॉक्टर रातभर भूख हड़ताल पर बैठे:  एक महीने का वेतन भी पूरा नहीं दिया, बोले- खाते में पूरी राशि नहीं आई – Bhopal News


जयप्रकाश जिला अस्पताल (जेपी अस्पताल) में वेतन और स्टाइपेंड नहीं मिलने से नाराज तीन डॉक्टरों की भूख हड़ताल गुरुवार को भी जारी है। डॉक्टर 21 अक्टूबर से भूख हड़ताल पर बैठे हैं और रातभर अस्पताल परिसर में डटे रहे। उनका आरोप है कि बुधवार सुबह सिविल सर्जन की ओर से आया प्रतिनिधिमंडल एक महीने का वेतन जारी करने की बात कहकर गया था, लेकिन भुगतान की स्थिति जांचने पर उन्हें पूरी राशि नहीं मिली। वहीं, पीजी छात्र डॉ. शुभम कश्यप का पांच महीने का स्टाइपेंड अब भी बकाया है। अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष बरथरे ने बताया कि वे बुधवार से भूख हड़ताल पर हैं। सुबह सिविल सर्जन के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की थी। प्रतिनिधिमंडल ने एक महीने का वेतन निकालने की बात कही, लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक, भुगतान की जांच करने पर एक महीने का वेतन भी पूरा नहीं मिला। उनका कहना है कि वेतन में कटौती करके राशि दी गई है। पीजी छात्र को अब तक स्टाइपेंड नहीं डॉ. बरथरे के मुताबिक उनके साथ भूख हड़ताल पर बैठे पीजी छात्र डॉ. शुभम कश्यप का पांच महीने का स्टाइपेंड रुका हुआ है। उन्हें अब तक एक महीने का भी स्टाइपेंड नहीं दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि बकाया भुगतान और वेतन में कटौती को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण उन्होंने आंदोलन जारी रखा है। तीन डॉक्टरों ने उठाए भुगतान प्रक्रिया पर सवाल डॉक्टरों के अनुसार, चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष बरथरे और पीजीएमओ (ऑर्थोपेडिक्स) डॉ. रविंद्र पाल का करीब तीन महीने का वेतन बकाया होने की शिकायत है। वहीं, डॉ. शुभम कश्यप ने पांच महीने का स्टाइपेंड और पिछले तीन साल में स्टाइपेंड बढ़ोतरी का एरियर नहीं मिलने की बात कही है। डॉक्टरों ने भुगतान में देरी और कटौती के कारण स्पष्ट करने के साथ बकाया राशि जारी करने की मांग की है। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से भुगतान में देरी और कथित कटौती के कारणों पर आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।

Source link
#जप #असपतल #क #डकटर #रतभर #भख #हडतल #पर #बठ #एक #महन #क #वतन #भ #पर #नह #दय #बल #खत #म #पर #रश #नह #आई #Bhopal #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *