![]()
अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लपटा (चौधरी टोला) में पुलिस ने मवेशियों की अवैध तस्करी का बड़ा पर्दाफाश किया है। मंगलवार देर रात से बुधवार दोपहर तक चली 10 घंटे की कार्रवाई में बिना दाना-पानी के कीचड़ में बांधकर रखे गए 96 मवेशियों को मुक्त कराया गया। मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। चार टीमों ने एक साथ दी दबिश पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और जैतहरी थाना प्रभारी गोकुलानंद पाण्डेय के नेतृत्व में गठित चार टीमों ने लपटा गांव के चार बाड़ों में एक साथ छापेमारी की। गौशाला भिजवाए गए मवेशी, कानूनी कार्रवाई जारी पुलिस ने सभी 96 मवेशियों (भैंस और पड़े) को मुक्त कराकर ग्राम लपटा की गौशाला में सुरक्षित भिजवाया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और मप्र कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत 4 अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
Source link
#जतहर #म #कररत #स #बध #मल #मवश #सलटर #हउस #भजन #क #थ #तयर #पलस #न #चर #बड #स #मकत #करए #आरप #गरफतर #Anuppur #News


