जॉन सीना और सैम हार्ग्रेव के साथ फिर दिखी रणदीप हुड्डा की दोस्ती, ‘मैचबॉक्स’ के सेट से यादें कीं पोस्ट

जॉन सीना और सैम हार्ग्रेव के साथ फिर दिखी रणदीप हुड्डा की दोस्ती, ‘मैचबॉक्स’ के सेट से यादें कीं पोस्ट


बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘मैचबॉक्स’ (‘Matchbox’) को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कुछ यादें पोस्ट कीं है.

जॉन सीना और सैम हार्ग्रेव के साथ फिर दिखी रणदीप हुड्डा की दोस्ती, ‘मैचबॉक्स’ के सेट से यादें कीं पोस्ट

इस फिल्म में रणदीप को निर्देशक सैम हार्ग्रेव और अभिनेता जॉन सीना के साथ काम करने का मौका मिला. रणदीप ने बताया कि इस फिल्म के जरिए उन्हें पुराने साथियों से दोबारा मिलने और उनके साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिला.

Image

‘एक्सट्रैक्शन’ की टीम के साथ फिर जुड़ने का मिला मौका

रणदीप हुड्डा इससे पहले ‘एक्सट्रैक्शन’ फ्रेंचाइजी से जुड़े लोगों के साथ काम कर चुके हैं. ‘मैचबॉक्स’ के सेट पर एक बार फिर इस टीम के कुछ सदस्यों के साथ उनकी मुलाकात हुई.

Image

रणदीप के लिए यह अनुभव सिर्फ एक फिल्म की शूटिंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पुराने दोस्तों के साथ वक्त बिताने और नई यादें बनाने का भी मौका बना.

Image

सोशल मीडिया पर क्या बोले रणदीप हुड्डा?

रणदीप ने अपनी पोस्ट में फिल्म के अनुभव को पोस्ट करते हुए बताया कि "‘मैचबॉक्स’ उनके लिए पुराने दोस्तों से मिलने और साथ में नई यादें बनाने का अच्छा बहाना बनी.

Image

उन्होंने यह भी कहा कि टीम के साथ एक बार फिर काम करने और साथ वक्त बिताने का अनुभव खास रहा."

ये भी पढ़ें: इमरान खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, BJP नेता किरीट सोमैया ने विदेश जाने पर रोक लगाने की अपील की

The post जॉन सीना और सैम हार्ग्रेव के साथ फिर दिखी रणदीप हुड्डा की दोस्ती, ‘मैचबॉक्स’ के सेट से यादें कीं पोस्ट appeared first on Prabhat Khabar.



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *