जोबट में अनाज व्यापारी की दुकान से 20 लाख चोरी:  सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, सफेद कार से आए थे संदिग्ध चोर – alirajpur News

जोबट में अनाज व्यापारी की दुकान से 20 लाख चोरी: सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, सफेद कार से आए थे संदिग्ध चोर – alirajpur News

जोबट में अनाज व्यापारी की दुकान से 20 लाख चोरी:  सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, सफेद कार से आए थे संदिग्ध चोर – alirajpur News


जोबट नगर के दाल मिल रोड पर स्थित अनाज व्यापारी प्रदीप फौजमल जैन की दुकान में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। अज्ञात चोर दुकान से करीब 20 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गया। इस घटना से नगर के व्यापारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। चोर ने शातिराना तरीके से दुकान को निशाना बनाया। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुकान के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। जांच के दौरान एक अन्य दुकान के कैमरे में संदिग्ध व्यक्ति सफेद रंग की कार में बैठकर भागता हुआ दिखाई दिया। यह फुटेज पुलिस के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य है। पुलिस अब इस सफेद कार की पहचान, उसके नंबर और आरोपी के आने-जाने के रास्तों की पड़ताल कर रही है। चोरी की यह रकम करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है, जो जोबट क्षेत्र की हाल की बड़ी चोरियों में से एक है। इस घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश और भय का माहौल है। उन्होंने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Source link
#जबट #म #अनज #वयपर #क #दकन #स #लख #चर #ससटव #म #कद #हई #वरदत #सफद #कर #स #आए #थ #सदगध #चर #alirajpur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *