जौरा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आमरण अनशन:  चौथे दिन एक सदस्य की तबीयत बिगड़ी, आधी रात जिला अस्पताल रेफर – Morena News

जौरा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आमरण अनशन: चौथे दिन एक सदस्य की तबीयत बिगड़ी, आधी रात जिला अस्पताल रेफर – Morena News

जौरा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आमरण अनशन:  चौथे दिन एक सदस्य की तबीयत बिगड़ी, आधी रात जिला अस्पताल रेफर – Morena News


मुरैना के जौरा जनपद पंचायत में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में जनपद कार्यालय के बाहर आमरण अनशन कर रहे तीन सदस्यों में से एक की तबीयत आधी रात अचानक बिगड़ गई। वार्ड क्रमांक 19 की जनपद सदस्य नीतू सिकरवार के पति ओमप्रकाश सिकरवार की हालत खराब होने पर प्रशासन ने मेडिकल टीम बुलाकर जांच कराई। जांच में उनका ब्लड प्रेशर और शुगर तेजी से गिरने की जानकारी सामने आई। इसके बाद उन्हें पहले जौरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत को देखते हुए जिला अस्पताल मुरैना रेफर कर दिया गया। धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं 13 जनपद सदस्य
जौरा जनपद पंचायत में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में 13 जनपद सदस्य 13 अक्टूबर से जनपद कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें से तीन सदस्य मुवीन खान, सोनू निगम और ओमप्रकाश सिकरवार आमरण अनशन पर बैठे हैं। आंदोलन के चौथे दिन ओमप्रकाश सिकरवार की तबीयत बिगड़ने से प्रदर्शनकारियों की चिंता बढ़ गई। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार राकेश कुलश्रेष्ठ ने मेडिकल टीम को मौके पर बुलाया। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मुरैना रेफर कर दिया। नायब तहसीलदार ने की पुष्टि
नायब तहसीलदार राकेश कुलश्रेष्ठ के अनुसार, आमरण अनशन कर रहे ओमप्रकाश सिकरवार की तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल टीम से जांच कराई गई थी। इसके बाद उन्हें जौरा से जिला अस्पताल मुरैना भेजा गया। जनपद पंचायत में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन जारी है। एक अनशनकारी की तबीयत बिगड़ने के बाद अब प्रदर्शनकारियों की मांगों के साथ उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा भी अहम मुद्दा बन गई है।

Source link
#जर #म #भरषटचर #क #खलफ #आमरण #अनशन #चथ #दन #एक #सदसय #क #तबयत #बगड #आध #रत #जल #असपतल #रफर #Morena #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *