झांसी HDFC बैंक के डिप्टी मैनेजर की हादसे में मौत:  आगरा से मीटिंग कर लौट रहे थे झांसी, गाय सामने आने पर ट्रक के सामने आ गई कार – Gwalior News

झांसी HDFC बैंक के डिप्टी मैनेजर की हादसे में मौत: आगरा से मीटिंग कर लौट रहे थे झांसी, गाय सामने आने पर ट्रक के सामने आ गई कार – Gwalior News

झांसी HDFC बैंक के डिप्टी मैनेजर की हादसे में मौत:  आगरा से मीटिंग कर लौट रहे थे झांसी, गाय सामने आने पर ट्रक के सामने आ गई कार – Gwalior News


उत्तर प्रदेश के आगरा में बैंक की अहम मीटिंग में शामिल होकर झांसी लौट रहे एचडीएफसी (HDFC) बैंक के डिप्टी मैनेजर की रविवार शाम ग्वालियर के सिरोल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनकी महिला सहकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हाईवे पर अचानक गाय सामने आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए रॉन्ग साइड चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। आगरा से लौटते समय हुआ हादसा सिरोल थाना पुलिस के अनुसार, झांसी के मसीहागंज निवासी 33 वर्षीय राहुल सैनी, पुत्र रवींद्र सैनी, एचडीएफसी बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में गुरसराय शाखा में पदस्थ थे। वे 11 जुलाई को बैंक की आवश्यक बैठक में शामिल होने के लिए आगरा गए थे। उनके साथ बैंक कर्मचारी गरिमा माथुर भी थीं। बैठक समाप्त होने के बाद दोनों रविवार शाम झांसी लौट रहे थे। गाय को बचाने के प्रयास में कार हुई बेकाबू शाम करीब 5:45 बजे दोनों की ऑल्टो-800 कार मेहरा टोल पार कर सिरोल स्थित होटल रंगमहल के सामने पहुंची। इसी दौरान अचानक सड़क पर गाय आ गई। राहुल सैनी ने गाय को बचाने के लिए कार मोड़ी, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए रॉन्ग साइड पहुंच गया। उसी समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से कार की सीधी भिड़ंत हो गई। कार के उड़े परखच्चे, राहुल की मौके पर मौत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों उसमें फंस गए। सूचना मिलने पर सिरोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार को काटकर दोनों को बाहर निकाला गया और 108 एम्बुलेंस से जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने राहुल सैनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गरिमा माथुर की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। हाईवे पर लगा जाम, पुलिस ने शुरू की जांच हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस अब ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि दुर्घटना के सही कारणों की पुष्टि हो सके। सिरोल थाना प्रभारी गोविंद बगोली ने बताया कि आगरा-झांसी मार्ग पर होटल रंगमहल के पास ऑल्टो कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई है। हादसे में एचडीएफसी बैंक के डिप्टी मैनेजर राहुल सैनी की मौत हो गई है, जबकि उनकी महिला सहकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Source link
#झस #HDFC #बक #क #डपट #मनजर #क #हदस #म #मत #आगर #स #मटग #कर #लट #रह #थ #झस #गय #समन #आन #पर #टरक #क #समन #आ #गई #कर #Gwalior #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *