झाबुआ जिले के रानापुर के तहत ग्राम पंचायत चुई के पटेल फलिया स्थित एक कुएं में गिरने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई।

HighLights
- झाबुआ के रानापुर में कुएं में गिरने से 3 मासूमों की मौत
- 9 से 10 वर्ष की उम्र के तीनों बच्चे शाम से थे लापता
- पुलिस और प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, जांच जारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, रानापुर। झाबुआ जिले के रानापुर के तहत ग्राम पंचायत चुई के पटेल फलिया स्थित एक कुएं में गिरने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर प्रभारी तहसीलदार राजेंद्र चौहान, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को लेकर तत्काल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
शाम से लापता थे बच्चे, रावण दहन के बाद प्रशासन को मिली सूचना
प्रभारी तहसीलदार चौहान ने जानकारी दी कि बच्चे शाम करीब 4 से 5 बजे के आसपास अपने घरों से निकले थे। प्रशासन को इस घटना की सूचना रावण दहन के बाद मिली, जिसके बाद वे अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम (PM) के लिए रानापुर अस्पताल भेजा जा रहा है। हादसा कैसे हुआ पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
9 से 10 वर्ष थी मृतकों की उम्र, पटलिया गांव के रहने वाले थे तीनों बच्चे
हादसे का शिकार हुए तीनों बच्चों की उम्र करीब 9 से 10 वर्ष के बीच थी। उनकी पहचान इस प्रकार है…
- विवेक (पिता – महेश राठौड़), निवासी – पटलिया
- मयंक (पिता – शैलेश चौहान), निवासी – पटलिया
- विजय (पिता – बाबू चंगोड), निवासी – पटलिया
काफी मशक्कत के बाद बाहर निकले शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बचाव कार्य के दौरान पहले दो बच्चों के शव मिल गए थे, जबकि विजय के शव को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश डामोर, जिला मंत्री सुरेश समीर और विष्णु पांचाल भी पहुंचे। इस अचानक हुई दुर्घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे यह बताने की स्थिति में नहीं हैं कि बच्चे कुएं तक कैसे पहुंचे। थाना प्रभारी श्रीराम मंडलोई ने बताया कि तीनों बच्चों के शवों को कुएं से बाहर निकाल लिया गया है और हादसे के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- दिग्विजय-सिंधिया में फिर जुबानी जंग, ज्योतिरादित्य बोले- दिग्विजय को भूलने की आदत, पूर्व सीएम ने भी किया पलटवार
Source link
#झबआ #म #रवण #दहन #क #दरन #मतम.. #कए #म #गरन #स #मसम #क #मत #रनपर #कषतर #म #पसर #सननट


