झारखंड छात्रों के प्रदर्शन में आंसू गैस के इस्तेमाल पर भड़के प्रकाश राज, बोले- अहंकारी सत्ता ही गिरेगी, Bollywood Hindi News


झारखंड में चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान टियर गैस और लाठी चार्ज का इस्तेमाल किया गया जिससे प्रकाश राज काफी भड़के हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस पर गुस्सा भी जाहिर किया। 

प्रकाश राज ने कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली के प्रदर्शन को पूरी सपोर्ट किया था। अब वह झारखंड में चल रहे प्रदर्शन का भी सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने सोमवार, 10 अगस्त को रांची में झारखंड विधानसभा की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों पर फोर्स का इस्तेमाल किए जाने पर रिएक्शन दिया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, सोमवार शाम रांची में झारखंड विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को हटाने के लिए पुलिस द्वारा तीसरी बार लाठीचार्ज किए जाने के बाद भी JPSC-JSSC के उम्मीदवार अपनी बात पर अड़े रहे।

प्रकाश राज ने क्या कहा

प्रकाश ने एक्स पर एक वीडियो को रीपोस्ट किया जिसमें दिखाया गया कि प्रदर्शन के दौरान टियर गैस, वॉटर कैनन और लाठी चार्ज का इस्तेमाल किया गया है छात्रों पर। वीडियो को शेयर कर प्रकाश ने लिखा, ‘क्यों…क्यों..क्यों। यह बर्बरता अब काम नहीं आएगी… इससे सिर्फ अहंकारी सत्ता ही गिरेगी।’

क्या है मामला

पुलिस ने यह एक्शन ‘विधानसभा घेराव’ मार्च के दौरान छात्र प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई नई झड़प के कुछ घंटों के बाद लिया। अथॉरिटीज ने टियर गैस, वॉटर कैनन और लाठी चार्ज का इस्तेमाल किया जब एस्पिरेंट्स विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे।

यह प्रदर्शन जेपीएससी-जेएसएससी ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं के विरोध में आयोजित किया गया था।

देवेंद्र नाथ महतो बोले- लाखों युवाओं की आवाज है

स्टूडेंट लीडर देवेंद्र नाथ महतो जो कई दिन से भूख हड़ताल पर हैं उन्होंने कहा कि यह आंदोलन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं की चिंताओं को दर्शाता है।

वह बोले, ‘हमारी जो फ्यूचर स्ट्रैटेजी है वो सरकार के फैसले पर निर्धारित है। मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि ये सिर्फ देवेंद्र नाथ महतो की नहीं है। ये उन लाखों युवाओं की आवाज है जिनका फ्यूचर कॉम्पिटेटिव परीक्षाओं पर निर्भर है और जो किताबों के जरिए अपने सपने पूरे करना चाहते हैं।’

देवेंद्र बोले- ना सरकार के खिलाफ बोला ना राजनीतिक बयानबाजी की

देवेंद्र ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कई उपाय किए थे। वह बोले, ‘कई कोशिश की गई हमें रोकने की। कांटेदार तारों के बैरिकेड लगाए गए। वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। आंसू गैस छोड़ी गई। लाठी चार्ज की गई जिससे कई लोग घायल हुए हैं। हमने सरकार के खिलाफ एक भी स्लोगन नहीं बोला। हमने न तो कोई राजनीतिक बयानबाजी की और न ही कोई अश्लील शब्द कहा। वहां सिर्फ एक ही झंडा था और वो था तिरंगा।’



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *