टक्कर मारकर भाग रही कार को पकड़ने दौड़ा युवक, पीछा करने पर बाइक सवार को 100 फीट तक घसीटा, मौत

टक्कर मारकर भाग रही कार को पकड़ने दौड़ा युवक, पीछा करने पर बाइक सवार को 100 फीट तक घसीटा, मौत

सड़क पर घायल पड़े लोगों को देखकर बाइक (बुलैट) सवार प्रवीण भाटी ने रोकने के लिए कार का पीछा किया तो उसे भी चपेट में ले लिया और करीब 100 फीट तक घसीटता ले गया।

Publish Date: Fri, 30 Oct 2026 10:46:49 PM (IST)Updated Date: Fri, 30 Oct 2026 10:46:49 PM (IST)

टक्कर मारकर भाग रही कार को पकड़ने दौड़ा युवक, पीछा करने पर बाइक सवार को 100 फीट तक घसीटा, मौत
इंदौर के कैट रोड पर दिल दहला देने वाला हिट एंड रन। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. इंदौर के कैट रोड पर दिल दहला देने वाला हिट एंड रन
  2. पीछा करने पर बाइक सवार को 100 फीट तक घसीटा
  3. अब कार चालक की लापरवाही ने छीनी प्रवीण की जिंदगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कैट रोड पर शुक्रवार सुबह एक कार चालक ने पहले राहगीरों को टक्कर मारी और रुकने के बजाय भागने लगा। सड़क पर घायल पड़े लोगों को देखकर बाइक (बुलैट) सवार प्रवीण भाटी ने रोकने के लिए कार का पीछा किया तो उसे भी चपेट में ले लिया और करीब 100 फीट तक घसीटता ले गया।

गंभीर रूप से घायल प्रवीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार चालक विकास शुक्ला पीथमपुर की एक दवा कंपनी में डिप्टी मैनेजर है। राजेंद्र नगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

तेज रफ्तार कार ने दो राहगीरों को मारी टक्कर

राजेंद्र नगर टीआइ यशवंत बड़ौले के मुताबिक घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कैट रोड पर परमाणु नगर के सामने की है। सुखनिवास रोड निवासी 32 वर्षीय प्रवीण पुत्र महेश भाटी बाइक(बुलेट) से रंगवासा की तरफ जा रहा था।

इसी दौरान हरिराम मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने दो राहगीरों को टक्कर मार दी। इनमें घायल करण ने प्रवीण को रोककर कार चालक को पकड़ने में मदद मांगी। करण डंपर चालक है और दोपहिया वाहन से ड्यूटी पर जा रहा था। प्रवीण ने उसे बाइक पर बैठाया और कार का पीछा किया।

करीब 100 फीट तक घसीटा

करीब 200 मीटर आगे प्रवीण ने कार को पकड़ लिया लेकिन चालक ने रुकने के बजाय प्रवीण की बाइक को ही टक्कर मार दी। वह करीब 100 फीट तक घसीट कर ले गया। हादसे में प्रवीण और करण बुरी तरह घायल हो गए। उनका पूरा शरीर छलनी हो गया था। भाई अमित भाटी के अनुसार प्रवीण के एक पैर की हड्डी टूट चुकी थी। वह चमड़ी के कारण लटकी हुई थी।

डॉक्टर ने मृत घोषित किया

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसी वक्त प्रवीण के मामा मुकेश सोलंकी का गुजरना हुआ और भीड़ देख कर रुक गए। मुकेश ने अपने भानजे को लहूलुहान हालत में देखकर घबरा गए और तत्काल दशहरा मैदान स्थित निजी अस्पताल ले जाया गए।

यह भी पढ़ें- भोपाल नगर निगम में 15 अधिकारियों का तबादला, 8 अपर आयुक्त और 7 उपायुक्तों के बदले विभाग, देखें लिस्ट

डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। करण का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार चालक विकास शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। निरीक्षक प्रदीप यादव के मुताबिक वीआइपी परस्पर नगर निवासी विकास पीथमपुर की दवा कंपनी में डिप्टी मैनेजर है। वह कार सर्विसिंग के लिए लेकर जा रहा था।

भाई की भी एक्सीडेंट में हुई थी मौत

प्रवीण का बिल्डिंग मटैरियल का व्यवसाय था। उसकी करीब 10 साल पूर्व शादी हुई है और बेटा-बेटी है। प्रवीण के पिता महेश भाटी का प्रोपर्टी (भाटी प्रोपर्टी) का व्यवसाय है। उसके बड़े भाई पंकज भाटी की भी करीब 11 साल पूर्व एक्सीडेंट में मौक हो चुकी है।

Source link
#टककर #मरकर #भग #रह #कर #क #पकडन #दड #यवक #पछ #करन #पर #बइक #सवर #क #फट #तक #घसट #मत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *