टाइगर श्राॅफ हमला- गिरफ्तारी से पहले लगाई इंस्टा स्टोरी:  बंदूक के साथ वीडियो, कारतूस की माला पहने आया नजर; इंदौर आया था बदमाश प्रांजल – Indore News

टाइगर श्राॅफ हमला- गिरफ्तारी से पहले लगाई इंस्टा स्टोरी: बंदूक के साथ वीडियो, कारतूस की माला पहने आया नजर; इंदौर आया था बदमाश प्रांजल – Indore News

प्रांजल ने गिरफ्तारी से पहले इंस्टा स्टोरी शेयर की है।

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के केस में गिरफ्तार किए गए हरियाणा के सोनीपत निवासी प्रांजल ठाकरान (22) की सोशल मीडिया गतिविधियां चर्चा में हैं।

.

शनिवार शाम को उसे इंदौर से पकड़ा गया है। गिरफ्तारी से करीब 15 घंटे पहले उसने इंस्टाग्राम पर बदमाशी से जुड़ी स्टोरी पोस्ट की थी। जिसमें वह रेड टी शर्ट पहने फोन पर बात करता दिखाई दे रहा है। बैकग्राउंड में गाना बज रहा है- ‘कई केसा में थारा नाम चले, 2 नंबर का काम चले थारा बॉर्डर पार के कई देशों में।’

इसके अलावा, पिस्टल और बंदूक के साथ वीडियो, कारतूस की माला पहने क्लिप, मारपीट के वीडियो शेयर किए गए हैं। दोस्तों के साथ शराब पार्टी की पोस्ट भी हैं।

जेल के बाहर का वीडियो और पानीपत जेल से जुड़ी क्लिप भी उसके अकाउंट पर शेयर हैं।

प्रांजल पिछले 5 दिनों से इंदौर में रूका था। रोज अपने भाई से मिलने के लिए मालवा मील चौराहा स्थित अंकुर स्टेप डाउन सेंटर में मिलने के लिए जा रहा था। पुलिस ने यहीं से प्रांजल को गिरफ्तार किया है।

टाइगर श्राॅफ हमला- गिरफ्तारी से पहले लगाई इंस्टा स्टोरी:  बंदूक के साथ वीडियो, कारतूस की माला पहने आया नजर; इंदौर आया था बदमाश प्रांजल – Indore News

कारतूस की माला पहने नजर आ रहा प्रांजल।

हथियारों से लेकर जेल के वीडियो तक

प्रांजल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए कुछ वीडियो में बंदूक और पिस्टल दिखाई गई हैं, जबकि एक क्लिप में वह कारतूस की माला पहने नजर आता है।

इसके अलावा मारपीट, शराब पार्टी और हुक्का पीने से जुड़े वीडियो भी पोस्ट किए गए हैं। 2 मई को जेल के बाहर का वीडियो पोस्ट किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

वह सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट के जरिए अपनी दबंग छवि दिखाता था।

प्रांजल ने हुक्का पीते हुए भी वीडियो शेयर किया है।

प्रांजल ने हुक्का पीते हुए भी वीडियो शेयर किया है।

खूद को कॉलेज का अध्यक्ष बताने का दावा

आरोपी प्रांजल ने अपने अकाउंट पर खुद को हिंदू कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग का अध्यक्ष भी बताता है। इसके अलावा उसे घुमने का भी काफी शौक है। अपने अकाउंट पर घुमने की बड़ी संख्या में वीडियो कारों के साथ पोस्ट की है।

भाई के इलाज के लिए आया था

प्रांजल को शनिवार शाम करीब 4 बजे इंदौर के अंकुर स्टेप डाउन सेंटर से पकड़ा गया था। यहां उसके भाई हितेश का इलाज चल रहा है।

बताया गया कि हितेश को पैरालिसिस है और पिछले करीब पांच महीने से उसका फिजियोथेरेपी सहित अन्य उपचार चल रहा है।

दिल्ली में भी उसका इलाज कराया जा रहा था। भाई ठीक से चल भी नहीं पा रहा है। पुलिस की जांच में प्रांजल के इंदौर आने की परिस्थितियां और गिरफ्तारी से पहले उसकी गतिविधियां महत्वपूर्ण हो सकती हैं।

मनी एक्सचेंज पर हमले के प्रांजल ने रील शेयर की थी।

मनी एक्सचेंज पर हमले के प्रांजल ने रील शेयर की थी।

पानीपत में मनी एक्सचेंज ऑफिस पर फायरिंग में भी नाम

प्रांजल का नाम मार्च 2026 में हरियाणा के पानीपत में मनी एक्सचेंज कार्यालय पर हुई फायरिंग के मामले में भी सामने आया था।

उस मामले की जांच के दौरान आरोप सामने आए थे कि उसने सोशल मीडिया के जरिए विदेश में बैठे कथित गैंगस्टरों से संपर्क और कॉल मैनेज करने में भूमिका निभाई थी।

आरोप था कि विदेश में बैठे लोगों ने पैसे का लालच देकर कार्यालय पर फायरिंग करवाने के लिए कहा था।

पुराने मामलों को जोड़ रही पुलिस

अब टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसकी पुरानी गतिविधियों, संपर्कों और कथित हथियार सप्लाई नेटवर्क की कड़ियों की जांच कर सकती है। जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि दोनों मामलों में उसकी भूमिका किस स्तर तक थी।

चार घंटे सर्चिंग के बाद पकड़ा आरोपी को

इंदौर क्राइम ब्रांच के ADCP राजेश दंडोतिया के मुताबिक, मुंबई में हुई फायरिंग की घटना में संदिग्ध भूमिका को लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच ने इंदौर पुलिस से संपर्क किया था। इनपुट के आधार पर इंदौर में उसकी मौजूदगी का पता लगाकर चार घंटे सर्चिंग के बाद कार्रवाई की गई।

18 अक्टूबर को हुई थी 5-6 राउंड फायरिंग

18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर पांच से छह राउंड फायरिंग की गई थी। टाइगर सुरक्षित बच गए थे, जबकि उनके ड्राइवर और एक व्लॉगर घायल हो गए थे।

पुलिस इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। घटना के बाद अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध होने का दावा करते हुए फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी।

पूछताछ के लिए मुंबई ले जाएगी क्राइम ब्रांच

इंदौर में हिरासत में लिए गए प्रांजल से पुलिस हथियारों की सप्लाई, फायरिंग की साजिश और मामले में शामिल दूसरे लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम उसे अपने साथ मुंबई लेकर जाएगी।

पुलिस की जांच में आने वाले समय में मामले से जुड़े दूसरे संपर्कों और हथियार सप्लाई नेटवर्क के बारे में भी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

यह खबर भी पढ़ें…

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस का आरोपी MP से गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में मध्यप्रदेश के इंदौर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच और इंदौर क्राइम ब्रांच ने शनिवार को संयुक्त कार्रवाई कर हरियाणा के सोनीपत निवासी प्रांजल ठाकरान (22) को हिरासत में लिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Source link
#टइगर #शरफ #हमल #गरफतर #स #पहल #लगई #इसट #सटर #बदक #क #सथ #वडय #करतस #क #मल #पहन #आय #नजर #इदर #आय #थ #बदमश #परजल #Indore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *