टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:गोली लगने से घायल हुआ था व्लॉगर, शरीर से चार दिन बाद निकली बुलेट, अब कैसी है हालत? – Tiger Shroff Firing Incident Vlogger Injured Gunshot Bullet Removed From His Body Four Days Later

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:गोली लगने से घायल हुआ था व्लॉगर, शरीर से चार दिन बाद निकली बुलेट, अब कैसी है हालत? – Tiger Shroff Firing Incident Vlogger Injured Gunshot Bullet Removed From His Body Four Days Later

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:गोली लगने से घायल हुआ था व्लॉगर, शरीर से चार दिन बाद निकली बुलेट, अब कैसी है हालत? – Tiger Shroff Firing Incident Vlogger Injured Gunshot Bullet Removed From His Body Four Days Later

उमेश चौहान
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार के पास हुई फायरिंग में घायल व्लॉगर उमेश चौहान की बुधवार, 21 अक्टूबर को केईएम अस्पताल में सर्जरी की गई। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उनके शरीर में फंसी गोली निकाल दी। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के मुताबिक, सर्जरी के बाद उमेश की हालत स्थिर है और डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।


केईएम अस्पताल में सुबह हुआ ऑपरेशन

बीएमसी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, उमेश चौहान का ऑपरेशन बुधवार सुबह करीब 8 बजे किया गया। केईएम अस्पताल के कार्डियोवैस्कुलर एंड थोरेसिक सर्जरी (सीवीटीएस) ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टरों ने उन्हें बेहोश करने के बाद शरीर में फंसी गोली निकाल दी। उमेश का ऑपरेशन केईएम अस्पताल के सीवीटीएस विभाग के प्रमुख डॉ. उदय एकनाथ जाधव और सर्जरी विभाग की एक यूनिट के प्रमुख डॉ. राम प्रजापति ने किया। अस्पताल के मुताबिक, उमेश ने सर्जरी को अच्छी तरह सहन किया।

ऑपरेशन के बाद आईसीयू में रखा गया

सर्जरी पूरी होने के बाद उमेश को आगे की निगरानी के लिए अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में शिफ्ट कर दिया गया। बीएमसी ने बताया कि फिलहाल उनके सभी जरूरी स्वास्थ्य मानक सामान्य और स्थिर हैं। डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रहे हैं।

रविवार शाम जुहू में हुई थी फायरिंग

यह घटना रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में हुई थी। उस समय टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल ग्राउंड पर पहुंचे थे। उमेश चौहान भी अभिनेता से मिलने और उनका वीडियो बनाने के लिए वहां आए थे। इसी दौरान टाइगर की कार के पास खड़े उमेश को गोली लग गई।

ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वायरल ऑडियो में किसकी आवाज? लॉरेंस गैंग के 200 से ज्यादा वॉयस सैंपल खंगालेगी पुलिस

टाइगर श्रॉफ सुरक्षित, ड्राइवर भी हुआ था घायल

फायरिंग की इस घटना में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बच गए थे, लेकिन उनके कार ड्राइवर और व्लॉगर उमेश चौहान घायल हो गए थे। उमेश के शरीर में गोली फंस गई थी, जिसे बुधवार को ऑपरेशन के जरिए निकाल दिया गया। फिलहाल वह अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

Source link
#टइगर #शरफ #फयरग #कसगल #लगन #स #घयल #हआ #थ #वलगर #शरर #स #चर #दन #बद #नकल #बलट #अब #कस #ह #हलत #Tiger #Shroff #Firing #Incident #Vlogger #Injured #Gunshot #Bullet #Removed #Body #Days

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *