टीकमगढ़ कुंडेश्वर में सावन के तीसरे सोमवार पर भीड़:  नाग पंचमी के दुर्लभ योग में नागेश्वर श्रृंगार, कांवड़ यात्री पहुंचे – Tikamgarh News

टीकमगढ़ कुंडेश्वर में सावन के तीसरे सोमवार पर भीड़: नाग पंचमी के दुर्लभ योग में नागेश्वर श्रृंगार, कांवड़ यात्री पहुंचे – Tikamgarh News

टीकमगढ़ कुंडेश्वर में सावन के तीसरे सोमवार पर भीड़:  नाग पंचमी के दुर्लभ योग में नागेश्वर श्रृंगार, कांवड़ यात्री पहुंचे – Tikamgarh News


टीकमगढ़ के शिव धाम कुंडेश्वर में सावन के तीसरे सोमवार को नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना। इस अवसर पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। दूर-दूर से कांवड़ यात्री भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने पहुंचे। सुबह 4 बजे मंदिर के पुजारी ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। इसके बाद सुबह 3 बजे से ही दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का गर्भ गृह खोल दिया गया। महिला और पुरुष भक्तों ने ‘बम-बम भोले’ के जयकारे लगाते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शाम 4 बजे तक गर्भ गृह भक्तों के लिए खुला रहेगा, जिसके बाद भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। कई वर्षों से अभिषेक करते आ रहे रामू जड़िया ने बताया कि आज सवा किलो भांग से भगवान का नागेश्वर रूप में विशेष श्रृंगार होगा। इसमें चांदी के आभूषणों का भी उपयोग किया जाएगा। शाम 7:30 बजे भगवान भोलेनाथ की महा आरती उतारी जाएगी। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक पस्तोर के अनुसार, महा आरती के बाद बुंदेलखंड पीठाधीश्वर महंत सीताराम दास महाराज की भजन संध्या आयोजित होगी। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और मंदिर ट्रस्ट द्वारा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। सावन के तीसरे सोमवार पर नाग पंचमी के दुर्लभ योग के कारण, सुबह से ही नाथ संप्रदाय के लोग नाग देवता के दर्शन के लिए घरों तक पहुंचे। लोगों ने नाग देवता की पूजा-अर्चना कर उन्हें दूध अर्पित किया। बजरंग दल द्वारा कुंडेश्वर रोड पर प्रसाद वितरण भी किया जा रहा है। तस्वीरें देखिए…

Source link
#टकमगढ #कडशवर #म #सवन #क #तसर #समवर #पर #भड #नग #पचम #क #दरलभ #यग #म #नगशवर #शरगर #कवड #यतर #पहच #Tikamgarh #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *