टीकमगढ़ में अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन, शोभायात्रा निकाली:  मंदिर में घंटा और मजार पर चढ़ाई चादर; नए किन्नरों को दी जाएगी दीक्षा – Tikamgarh News

टीकमगढ़ में अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन चल रहा है। शनिवार को किन्नरों ने शहर में शोभायात्रा निकाली, जो संगम गार्डन से शुरू होकर नजरबाग पहुंची। नजरबाग में किन्नरों ने श्री राम जानकी मंदिर में घंटा चढ़ाया और पूजा की। इसके बाद परिसर में मझार पर चादर चढ़ाई गई। यात्रा वापस संगम गार्डन में खत्म हुई। इस दौरान किन्नरों ने नाच-गाना कर लोगों की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। 2 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम की आयोजक बबली किन्नर ने बताया कि इस सम्मेलन में देश के अलग-अलग हिस्सों से किन्नर शामिल हुए हैं। यह 2 अक्टूबर तक चलेगा। सम्मेलन में नए शिष्यों को दीक्षा दी जाती है और गुरु-शिष्य परंपरा निभाई जाती है। बबली किन्नर के मुताबिक, सम्मेलन का मुख्य मकसद किन्नर समाज को एकजुट करना, आपसी विवाद सुलझाना और नियम-कायदे तय करना है। इसमें सम्मान, शिक्षा, रोजगार, आरक्षण, पहचान पत्र, आवास और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

Source link
#टकमगढ #म #अखल #भरतय #कननर #सममलन #शभयतर #नकल #मदर #म #घट #और #मजर #पर #चढई #चदर #नए #कननर #क #द #जएग #दकष #Tikamgarh #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *