टीकमगढ़ में कूलर से करंट लगा, बच्चे की मौत:  15 साल का था, घर में खेलने के दौरान हादसा – Tikamgarh News

टीकमगढ़ में कूलर से करंट लगा, बच्चे की मौत: 15 साल का था, घर में खेलने के दौरान हादसा – Tikamgarh News

टीकमगढ़ में कूलर से करंट लगा, बच्चे की मौत:  15 साल का था, घर में खेलने के दौरान हादसा – Tikamgarh News


टीकमगढ़ के कोतवाली थाना इलाके में घर में चल रहे कूलर से करंट लगने के कारण 15 साल के एक बच्चे अंश यादव की मौत हो गई। यह घटना शहर के चकरा तिराहा के पास बने मकान में हुई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 15 वर्षीय अंश यादव रविवार शाम को अपने घर में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक वहां चल रहे लोहे के कूलर के पास चला गया। बताया जा रहा है कि कूलर की बॉडी में करंट उतर रहा था। जैसे ही अंश का हाथ कूलर से छुआ, वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया और वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़ा। अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें जब घर के लोगों ने बच्चे को जमीन पर बेसुध पड़ा देखा, तो उनके होश उड़ गए। परिजन बिना वक्त गंवाए तुरंत उसे एक निजी गाड़ी से जिला अस्पताल लेकर भागे। रात करीब 8 बजे जब वे अस्पताल पहुंचे, तो वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर दिनकर राठौर ने अंश की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम दम तोड़ चुका था। इस अचानक हुए हादसे से हंसता-खेलता परिवार पूरी तरह बिखर गया है और घर में मातम पसरा हुआ है। कोतवाली पुलिस ने अस्पताल से सूचना मिलने के बाद मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Source link
#टकमगढ #म #कलर #स #करट #लग #बचच #क #मत #सल #क #थ #घर #म #खलन #क #दरन #हदस #Tikamgarh #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *