टेनिस:संन्यास के बाद पहली बार अमेरिका में खेलेंगे राफेल नडाल, लास वेगास में प्रदर्शनी मैच का बनेंगे हिस्सा – Rafael Nadal To Play In Las Vegas Exhibition In February, First Us Appearance Since Retirement

राफेल नडाल
– फोटो : ANI

विस्तार

स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल संन्यास के दो साल बाद अमेरिका में फिर से कोर्ट पर नजर आएंगे। 22 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले नडाल अगले साल फरवरी में लास वेगास में होने वाले एक प्रदर्शनी टेनिस मुकाबले में हिस्सा लेंगे। आयोजकों ने सोमवार को इसकी घोषणा की। नडाल 27 फरवरी को टी-मोबाइल एरिना में होने वाले ‘द एमजीएम स्लैम प्रेजेंटेड बाय कैपिटल वन’ में मुख्य आकर्षण होंगे। यह कैलिफोर्निया के इंडियन वेल्स में होने वाले एटीपी 1000 टूर्नामेंट से ठीक पहले आयोजित किया जाएगा। हालांकि, इस प्रदर्शनी मुकाबले में हिस्सा लेने वाले अन्य खिलाड़ियों और मैच के प्रारूप की घोषणा आने वाले हफ्तों में की जाएगी।

2024 में अल्कराज से हुआ था मुकाबला

नडाल ने वर्ष 2024 में भी लास वेगास में आयोजित प्रदर्शनी मुकाबले में हिस्सा लिया था। उस समय उनका सामना स्पेन के युवा स्टार कार्लोस अल्कराज से हुआ था। यह नडाल के पेशेवर टेनिस करियर का आखिरी साल था। उन्होंने वर्ष 2024 में ही पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लिया था।

टेनिस के प्रति जुनून अब भी बरकरार

40 वर्षीय नडाल ने लास वेगास में वापसी को लेकर कहा कि उन्हें पिछली बार इस शहर में खचाखच भरे एरिना में खेलने का अनुभव अच्छी तरह याद है। उन्होंने कहा कि अब वह अपनी जिंदगी के एक अलग दौर में लौट रहे हैं, जहां पेशेवर टूर का दबाव नहीं होगा, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून पहले जैसा ही रहेगा। नडाल ने कहा, ‘मुझे हमेशा से प्रतिस्पर्धा करना पसंद रहा है। भले ही मेरा पेशेवर करियर समाप्त हो चुका है, लेकिन प्रतिस्पर्धा करने का वह एहसास कभी पूरी तरह खत्म नहीं होता।’

पिछले साल टाईब्रेकर प्रारूप में हुआ था आयोजन

इस प्रदर्शनी टूर्नामेंट का आयोजन पिछले साल भी किया गया था, जिसमें आठ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। मुकाबले टाईब्रेकर प्रारूप में खेले गए थे। इस बार आयोजन में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल होंगे और मैच किस प्रारूप में खेले जाएंगे, इसका खुलासा आयोजक आने वाले हफ्तों में करेंगे।

Source link
#टनससनयस #क #बद #पहल #बर #अमरक #म #खलग #रफल #नडल #लस #वगस #म #परदरशन #मच #क #बनग #हसस #Rafael #Nadal #Play #Las #Vegas #Exhibition #February #Appearance #Retirement

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *