फिल्म ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही कई विवदाें में घिरी है। फिल्म को कई आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। इसमें महिलाओं के चरित्र चित्रण को लेकर काफी सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी बीच फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में यश ने इन सब सवालों के जवाब दिए हैं।
फिल्म के प्री रिलीज इवेंट पर क्या बोले यश?
यश ने फिल्म में महिलाओं के किरदार की हो रही आलोचनाओं से मेकर्स का बचाव किया। उन्होंने कहा ‘मैं यहां मौजूद युवा महिलाओं से कुछ कहना चाहता हूं। इस फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास भी एक महिला हैं। मैं जानता हूं कि जीवन में कुछ भी हासिल करना सबके लिए मुश्किल होता है, लेकिन महिलाओं के लिए यह दोगुना मुश्किल है। समाज, शायद हमेशा स्वीकार न करे। लेकिन बात यह है कि लोग आपको परखेंगे। यह सोचेंगे कि एक महिला आखिर क्या हासिल कर सकती है? मैंने खुद भी ऐसी बातें सुनी हैं।’
Source link
#टकसक #क #इवट #म #यश #न #कय #फलम #क #बचव #गत #महनदस #पर #कह #बड #बत #बलहर #लडक #और #महल #कस. #Yash #Defended #Film #Criticism #Portrayal #Women #Toxic #Pre #Release #Event



