टॉक्सिक का पोस्टर ही जबसे सामने आया है तबसे यश की फिल्म को लेकर बज बना हुआ है। अब फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज को बस अब कुछ ही दिन बचे हैं। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं और अब फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। फैंस ने टिकट बुक करनी शुरू कर दी है और कुछ के तो शोज भी हाउसफुल होने वाले हैं। इसी बीच फिल्म की सबसे महंगी टिकट का अपडेट भी सामने आया है जिसका प्राइज सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।
कितनी में मिल रही टॉक्सिक की टिकट
बेंगलुरु और मुंबई की कुछ प्रीमियम टिकट्स तो 2000 रुपये से ज्यादा में बिक रहे हैं। सबसे महंगी टिकट मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव, बांद्रा में बिकी है और वो है 2250 जिसमें टैक्स भी शामिल है।
वहीं बेंगलुरु में फोरम रेक्स वॉक में टिकट का प्राइज 2181 है। वहीं बेंगलुरु और मुंबई के कई प्रीमियम शोज 1500 के हैं। बेंगलुरु में फिल्म को लेकर ज्यादा क्रेज है, यहां कई शोज तो एंडवांस बुकिंग में हाउसफुल होने वाले हैं।
अब टिकट के इस प्राइज और फैंस के इतने टिकट खरीदने से यह तो साफ पता चल रहा है कि फैंस यश को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी बेताब हैं।
सालों बाद बड़े पर्दे पर दिखेंगे यश
दरअसल, लास्ट यश फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में नजर आए थे जो साल 2022 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से यश टॉक्सिक की शूटिंग में बिजी थे।
कब रिलीज होगी टॉक्सिक
टॉक्सिक के बारे में बता दें कि इस फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत लीड रोल में हैं। फिल्म 26 अगस्त को रिलीज होगी।
बता दें कि पहले यह फिल्म इसी साल मार्च में रिलीज होने वाली थी, लेकिन उस दौरान मिडिल ईस्ट में चल रही दिक्कतों के कारण इस फिल्म को पोस्टपोन करने का प्लान बनाया गया। इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि जुलाई में मूवी रिलीज होगी, लेकिन अब अगस्त 26 को फिल्म थिएटर में दस्तक दे रही है।
रामायण के रावण
इसके अलावा यश, नितेश तिवारी की रामायण फिल्म में रावण का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म से यश के लुक को काफी पसंद किया गया है। इसमें यश के रावण बनने के अलावा रणबीर ने राम, साई पल्लवी ने सीता, रवि दुबे ने लक्ष्मण, सनी देओल ने हनुमान का किरदार निभाया है। रामायण का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा, वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर।


