अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एआई से बना एक वीडियो साझा किया, जिसमें ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र खार्ग द्वीप को पूरी तरह नष्ट होते दिखाया गया है। वीडियो में विमान से लिए गए फुटेज में तेल टैंक और टैंकर में विस्फोट दिख रहे हैं…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ट्रुथ सोशल पर एक खतरनाक एआई वीडियो शेयर किया, जिसमें ईरान के सबसे अहम तेल केंद्र खार्ग द्वीप को पूरी तरह तबाह होते दिखाया गया है। वीडियो में विमान से हमले और तेल टैंक-टैंकर में भीषण विस्फोट के दृश्य हैं, साथ में ट्रंप का संदेश है कि खार्ग द्वीप को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है! फिलहाल द्वीप पर असली हमले की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लारक द्वीप पर अमेरिकी हमले और ईरान के जवाबी दावों के बीच ये वीडियो क्या बड़े हमले का संकेत है?
बता दें कि खार्ग द्वीप युद्ध से पहले ईरान के करीब 90 प्रतिशत कच्चे तेल निर्यात का केंद्र रहा है। ऐसे में यह ईरान की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा अवसंरचना का सबसे संवेदनशील ठिकाना माना जाता है। ट्रंप पहले भी इस द्वीप पर कब्जे या हमले की धमकी दे चुके हैं। बता दें कि यह पोस्ट फॉक्स न्यूज के साक्षात्कार के बाद आया, जिसमें ट्रंप ने दोहराया कि ईरान परमाणु हथियार नहीं रख सकता। उन्होंने ईरान को आतंकवाद का सबसे बड़ा प्रायोजक बताया और कहा कि ऐसे हथियार इजरायल तथा व्यापक मध्य पूर्व, यूरोप और अमेरिका के लिए खतरा बन सकते हैं।
लारक द्वीप पर अमेरिकी हमला
सीएनएन और अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, इससे पहले रविवार को अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के पास लारक द्वीप पर हमला किया और दो ईरानी मिसाइल लॉन्चरों को निशाना बनाया। वाशिंगटन का कहना है कि आईआरजीसी होर्मुज में रॉकेट दागकर समुद्री खदानें बिछाने की तैयारी कर रहा था। यह जुलाई के बाद ईरान पर पहला ज्ञात अमेरिकी हमला है।
ईरानी मीडिया और आईआरजीसी ने दावा किया कि हमले में कई लोग मारे और घायल हुए। प्रेस टीवी ने कहा कि ईरान ने जॉर्डन स्थित दो अमेरिकी अड्डों ( किंग हुसैन और अल-अजराक) पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। अल अरबिया के अनुसार जॉर्डन की वायु रक्षा ने इन प्रक्षेपणों को विफल कर दिया।
आईआरजीसी प्रवक्ता हुसैन मोहेबी ने अमेरिकी कार्रवाई को ‘रणनीतिक और घातक गलती’ बताया है। उन्होंने कहा कि दुश्मन को आर्थिक और सैन्य दोनों मोर्चों पर इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। बता दें कि यह सैन्य तनाव अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट द्वारा 24 अगस्त को शुरू किए गए ‘ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट’ के बाद बढ़ा है।
Source link
#टरप #क #खतरनक #वडय.. #ईरन #क #खरग #दवप #तबह #कय #बड #हमल #क #सकत #International #Hindi #News


