ट्रंप का दावा- आज ईरान पर करने वाले थे हमला, पर खाड़ी के इन देशों ने रोका

ट्रंप का दावा- आज ईरान पर करने वाले थे हमला, पर खाड़ी के इन देशों ने रोका

डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, Alex Wong/Getty Images

इमेज कैप्शन, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा तो फिर बड़े पैमाने पर हमले होंगे (फ़ाइल फ़ोटो)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने ईरान पर मंगलवार को होने वाले सैन्य हमले को रोक दिया है.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि उनसे क़तर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं ने हमला रोकने की मांग की थी.

उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मुझसे क़तर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन ज़ायद अल नहयान ने कहा है कि ईरान पर कल होने वाले हमारे तय सैन्य हमले को रोक दिया जाए, क्योंकि इस समय गंभीर बातचीत चल रही है.”

“उनका मानना है कि एक समझौता होगा जो अमेरिका, मध्य पूर्व और अन्य देशों के लिए स्वीकार्य होगा. इस समझौते में सबसे अहम बात होगी कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे.”

ट्रंप ने लिखा, “इन नेताओं के सम्मान के कारण मैंने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, ज्वाइंट चीफ़्स ऑफ़ स्टाफ़ के चेयरमैन जनरल डैनियल केन और अमेरिकी सेना को निर्देश दिया है कि हम कल ईरान पर हमला नहीं करेंगे. लेकिन मैंने उन्हें यह भी कहा है कि अगर कोई स्वीकार्य समझौता नहीं होता है तो वे तुरंत ईरान पर बड़े पैमाने पर हमला करने के लिए तैयार रहें.”

ईरान पर ट्रंप का ताज़ा बयान उस समय आया है जब उनकी लोकप्रियता गिर रही है. सर्वे बताते हैं कि इस युद्ध से अमेरिका के लोग कुछ ख़ास खुश नहीं हैं.

न्यूयॉर्क टाइम्स/सिएना के सोमवार को जारी किए गए सर्वे के अनुसार, क़रीब 64% वोटरों का मानना है कि ईरान के साथ युद्ध में जाना ग़लत फ़ैसला था.

यह आंकड़े दिखाते हैं कि रिपब्लिकन पार्टी को मध्यावधि चुनावों में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है.

Source link
#टरप #क #दव #आज #ईरन #पर #करन #वल #थ #हमल #पर #खड #क #इन #दश #न #रक

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *