इमेज स्रोत, EPA
प्रकाशित
पढ़ने का समय: 2 मिनट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी करेगा.
साथ ही उन्होंने होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने वाले सभी कार्गो जहाज़ों पर 20 फ़ीसदी शुल्क लगाने की घोषणा की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति की इस घोषणा पर ईरान के टॉप मिलिट्री हेडक्वार्टर ख़त्म अल-अंबिया का कहना है कि वो अमेरिका को होर्मुज़ स्ट्रेट के मैनेजमेंट में दख़ल नहीं देने देगा.
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा है कि अमेरिका ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी फिर से लागू करेगा.
उन्होंने लिखा, “हॉर्मुज स्ट्रेट खुला है और ईरान के साथ या उसके बिना भी खुला रहेगा. हम ‘ईरानी नाकाबंदी’ फिर से लागू कर रहे हैं. इसे यह नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि इसका उद्देश्य केवल ईरान के जहाज़ों या उसके ग्राहकों के जहाज़ों को आने-जाने से रोकना है.”
ट्रंप ने क्या घोषणा की है?
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “बाकी सभी देशों को इस जलमार्ग का निष्पक्ष और खुला उपयोग करने की अनुमति होगी. अब से अमेरिका को ‘हॉर्मुज स्ट्रेट का संरक्षक’ कहा जाएगा. और निष्पक्षता के आधार पर इस संवेदनशील समुद्री मार्ग की सुरक्षा सुनिश्चित करने में होने वाले सभी खर्चों की भरपाई के लिए यहां से भेजे जाने वाले हर मालवाहक (कार्गो) पर 20% शुल्क लिया जाएगा. इस व्यवस्था को तुरंत लागू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.”
यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने हॉर्मुज स्ट्रेट में ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी की हो.
अप्रैल में अमेरिकी सेना ने घोषणा की थी कि वह ईरान के तट की ओर जाने वाले या वहां से आने वाले जहाज़ों को रोकेगी या वापस भेज देगी.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
Source link
#टरप #क #घषण #हरमज #सटरट #स #गजरन #वल #करग #जहज #स #फसद #शलक #लग #अमरक


