इमेज स्रोत, Reuters
अमेरिका ने क्यूबा के नेता राउल कास्त्रो पर 1996 में दो विमानों को गिराने और अमेरिकी नागरिकों की हत्या की साजिश रचने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
अमेरिकी न्याय विभाग ने बुधवार को पेश किए गए मामले में कहा कि कास्त्रो और पांच अन्य लोगों ने क्यूबा-अमेरिकी संगठन ब्रदर्स टु द रेस्क्यू के दो विमानों को गिराने में भूमिका निभाई थी.
इस घटना में चार लोगों की मौत हुई थी, जिनमें तीन अमेरिकी नागरिक शामिल थे.कास्त्रो फ़
94 साल के कास्त्रो उस समय क्यूबा की सेना के प्रमुख थे.
विमान गिराए जाने की इस घटना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी आलोचना हुई थी.
अमेरिका की ओर से क्यूबा की कम्युनिस्ट सरकार पर दबाव बढ़ाने के बीच क्यूबा के राष्ट्रपति मिएल दिएस-कनेल ने इन आरोपों को ”राजनीतिक चाल” बताया”.
उन्होंने कहा कि इनका कोई कानूनी आधार नहीं है.
मयामी के फ्रीडम टॉवर में बोलते हुए अमेरिकी कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टोड ब्लांश ने कहा कि राउल कास्त्रो पर विमान नष्ट करने और चार अलग-अलग हत्या के आरोप भी लगाए जाएंगे.
मारे गए लोगों में आर्मांडो अलेजांद्रे जूनियर, कार्लोस अल्बर्टो कोस्टा, मारियो मैनुअल डे ला पेना और पाब्लो मोरालेस शामिल थे.
ब्लांश ने कहा, ”अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रंप अपने नागरिकों को भूलते नहीं हैं और न भूलेंगे.”
इन आरोपों पर अमेरिकी अदालत में सुनवाई होगी. कुछ आरोपों में उम्रकैद तक की सजा हो सकती है, जबकि हत्या के आरोपों में अधिकतम सजा मौत या आजीवन कारावास है.
यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिका क्यूबा की एकदलीय कम्युनिस्ट व्यवस्था पर राजनीतिक और आर्थिक सुधारों के लिए दबाव बढ़ा रहा है.
Source link
#टरप #सरकर #न #लगय #कयब #क #नत #रउल #कसतर #पर #अमरक #नगरक #क #हतय #क #आरप


