ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अर्पित का शव उसके रिश्तेदार के घर में मिला है। इस घटना से राजा के भ…और पढ़ें

HighLights
- अर्पित का शव उसके रिश्तेदार के घर में मिला है
- घटना से राजा के भाई विपिन रघुवंशी सहित स्वजन भी सदमे में हैं
- वह राजा से करीब 10 साल से जुड़ा था
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अर्पित का शव उसके रिश्तेदार के घर में मिला है। इस घटना से राजा के भाई विपिन रघुवंशी सहित स्वजन भी सदमे में है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
अन्नपूर्णा पुलिस के अनुसार 34 वर्षीय अर्पित पुत्र राजू चौहान का शव अरिहंत नगर में मिला है। शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाला अर्पित अपने रिश्तेदार के घर में रहता था। राजा के भाई विपिन ने बताया वह राजा से करीब 10 साल से जुड़ा था और राजा के साथ ट्रांसपोर्ट का काम भी संभालता था।
राजा की उसकी पत्नी सोनम ने शिलांग में हनीमून के दौरान हत्या कर दी थी। अर्पित इस घटना से दुखी था और विपिन रघुवंशी और सचिन रघुवंशी के साथ सोनम को सजा दिलाने के लिए प्रयास कर रहा था। बताया जाता है अर्पित का 30 सितंबर को ही जन्मदिन था और उसने इंटरनेट मीडिया पर स्टेट्स भी लगाया था।
इसके कुछ घंटो बाद ही उसने आत्महत्या कर ली। स्वजन ने बताया अर्पित की तीन साल की बेटी और पत्नी है। पुलिस के मुताबिक घर में सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मोबाइल की जांच और स्वजन के कथनों से जांच आगे बढ़ा रही है।
उल्लेखनीय है कि इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान शिलांग में हत्या कर दी गई थी। विवाह के कुछ दिन बाद ही राजा की हत्या हो जाने से स्वजन सदमे में थे। हत्या का आरोप राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके तीन दोस्तों पर लगा है। यह हत्याकांड पूरे देश में चर्चा का विषय रहा था। सोनम रघुवंशी और उसका कथित प्रेमी राज कुशवाह इस मामले में मुख्य आरोपी हैं। सोनम के साथ राज कुशवाह के दो और दोस्त भी इस हत्याकांड में शामिल थे।
यह भी पढ़ें- राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी ने शिलांग के कोर्ट में किया सरेंडर, 27 अप्रैल को मिली थी जमानत
Source link
#टरसपरटर #रज #रघवश #क #करब #दसत #न #इदर #म #फस #लगकर #क #आतमहतय #सथ #म #सभलत #थ #कम


