![]()
इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर झाबुआ जिले के कालीदेवी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसा हुआ। हादसे में कालीदेवी बस स्टैंड के पास एक ट्राले ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक का नंबर MP 45 MJ 9190 और ट्राले का नंबर CG 04 NT 4026 है। भीड़ जमा होने से यातायात प्रभावित हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर कालीदेवी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। पुलिस ने भीड़ को हटाया और शव बरामद किया। मृतक की पहचान पता करने में जुटी पुलिस मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों और स्थानीय लोगों की मदद से उसकी पहचान करने में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने ट्राला जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
#टरल #क #टककर #स #बइक #सवर #यवक #क #मत #इदरअहमदबद #नशनल #हईव #पर #हदस #टरल #जबत #कर #पलस #जच #म #जट #Jhabua #News

