ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दबने से युवक की मौत:  दमोह में भवन सामग्री ले जा रही थी ट्रॉली; चालक मौके से फरार – Damoh News

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दबने से युवक की मौत: दमोह में भवन सामग्री ले जा रही थी ट्रॉली; चालक मौके से फरार – Damoh News

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दबने से युवक की मौत:  दमोह में भवन सामग्री ले जा रही थी ट्रॉली; चालक मौके से फरार – Damoh News


दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 11 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा दमोह-पन्ना मार्ग पर लुहारी गांव के पास हुआ। ट्रॉली में भवन निर्माण सामग्री भरी थी, जिसके नीचे दबने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली (MP 34 A 5091) हटा से कुआंखेड़ा महदेले गांव की ओर भवन निर्माण सामग्री लेकर जा रही थी। ट्रॉली में कुआंखेड़ा महदेले निवासी लालसिंह (33) पिता अर्जुन सिंह भी सवार थे। सड़क पर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई लुहारी गांव के पास निर्माणाधीन सीसी सड़क पर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में युवक निर्माण सामग्री के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। ट्रॉली में रेत, सीमेंट और अन्य निर्माण सामग्री लोड थी। मकान निर्माण शुरू करवाने वाले थे मृतक बताया गया है कि मृतक लालसिंह अपने घर पर मकान निर्माण शुरू करवाने वाले थे और इसी के लिए वह हटा से अपने गांव के एक ट्रैक्टर में यह सामग्री लेकर आ रहे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन सीसी सड़क पर ट्रॉली का पहिया नीचे उतरने से वाहन असंतुलित होकर पलट गया।

Source link
#टरकटरटरल #पलट #दबन #स #यवक #क #मत #दमह #म #भवन #समगर #ल #ज #रह #थ #टरल #चलक #मक #स #फरर #Damoh #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *