ट्रैक्टर पलटने से सरपंच के बेटे की मौत:  जबेरा से वाहन लेकर अपने गांव पुरेनहाऊ जा रहा था – Damoh News

दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र में दमोह-जबलपुर मार्ग पर एक हादसा हो गया। बुधवार रात करीब आठ बजे पुरेनहाऊ के पास ट्रैक्टर पलटने से 20 साल के देवांश की मौत हो गई। देवांश पुरेनहाऊ के सरपंच प्रकाश धुर्वे का इकलौता बेटा था। जानकारी के अनुसार, देवांश जबेरा से ट्रैक्टर लेकर अपने गांव पुरेनहाऊ जा रहा था। गांव के पास ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। देवांश ट्रैक्टर के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत देवांश को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। उसे एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा ले जाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. सोहिब खान ने जांच के बाद देवांश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

Source link
#टरकटर #पलटन #स #सरपच #क #बट #क #मत #जबर #स #वहन #लकर #अपन #गव #परनहऊ #ज #रह #थ #Damoh #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *