October 2026 Festival Tourism: अक्टूबर का महीना भारत में त्योहारों और घूमने-फिरने के लिहाज से खास होता है। मौसम में बदलाव के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में धार्मिक, सांस्कृतिक और स्थानीय परंपराओं से जुड़े कई उत्सव शुरू हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप इस बार सामान्य टूर के बजाय किसी खास फेस्टिवल का हिस्सा बनकर यात्रा करना चाहते हैं, तो अक्टूबर आपके लिए कई विकल्प लेकर आया है।
कोलकाता की भव्य दुर्गा पूजा से लेकर कर्नाटक के कोडागु में कावेरी संक्रामण, अंडमान में नारियल से जुड़ा अनोखा कार्निवल और गुजरात की गरबा-डांडिया वाली नवरात्रि, इन आयोजनों में आपको भारत की अलग-अलग सांस्कृतिक परंपराओं को करीब से देखने का मौका मिल सकता है।
हर फेस्टिवल का अनुभव दूसरे से बिल्कुल अलग है। कहीं विशाल थीम वाले पंडाल और ढाक की गूंज आकर्षण हैं, तो कहीं धार्मिक अनुष्ठान, लोक कला, पारंपरिक भोजन और स्थानीय हस्तशिल्प यात्रियों को अपनी ओर खींचते हैं।
अगर आप अक्टूबर में ट्रैवल प्लान बना रहे हैं, तो इन त्योहारों की तारीख, स्थान और मुख्य आकर्षण पहले से जान लेना उपयोगी रहेगा। यात्रा से पहले स्थानीय प्रशासन या आयोजकों से तारीख और कार्यक्रम की पुष्टि जरूर करें, क्योंकि कुछ आयोजनों का शेड्यूल बदल सकता है।

2 of 6
दुर्गा पूजा।
– फोटो : AI Generated
दुर्गा पूजा, कोलकाता
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता अक्तूबर महीने में जगमगा उठता है। दरअसल इस महीने दुर्गा पूजा मनाई जाती है इस बार दुर्गा पूजा का आयोजन 17 से 21 अक्तूबर तक है। इस दौरान कोलकाता की दुर्गा पूजा अपने चरम पर होती है।
अगर आप इस मौक पर कोलकाता जाते हैं तो पंडाल हॉपिंग जरूर करें। शहर के अलग-अलग इलाकों में बने थीम आधारित पंडाल, रोशनी, देवी की प्रतिमाएं और ढाक की आवाज त्योहार का माहौल खास बनाते हैं। कुम्हारटोली, उत्तर और दक्षिण कोलकाता के प्रमुख पूजा क्षेत्रों के साथ स्ट्रीट फूड भी यात्रा का हिस्सा बनाया जा सकता है।
यहां के थीम पंडाल, मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं, धुनुची नृत्य, सिंदूर खेला, रोशनी और बंगाली भोजन मुख्य आकर्षण है।

3 of 6
कावेरी संक्रामण, कर्नाटक
– फोटो : AI
कावेरी संक्रामण, कोडागु, कर्नाटक
कर्नाटक के कावेरी संक्रामण फेस्टिवल का लुत्फ उठा सकते हैं। कावेरी संक्रामण कर्नाटक के कोडागु जिले में मनाया जाता है। इसका सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण तीर्थोद्भव है, जब तलकावेरी स्थित ब्रह्म कुंडिके में पवित्र जल के प्रकट होने की धार्मिक परंपरा देखी जाती है।
फेस्टिवल के दौरान श्रद्धालु पवित्र स्नान करते हैं और स्थानीय मंदिरों में पूजा-अर्चना होती है। इसके साथ कावेरी जात्रे में स्थानीय भोजन, हस्तशिल्प और मेले का माहौल भी देखने को मिलता है। इस साल कावेरी संक्रामण 17 अक्तूबर 2026 को मनाया जाएगा।

4 of 6
एंथुरियम फेस्टिवल,मिजोरम
– फोटो : AI
एंथुरियम फेस्टिवल, मिजोरम
मिजोरम में एंथुरियम फेस्टिवल मनाया जाता है। रेइक के खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र में होने वाला यह उत्सव एंथुरियम फूल और मिजो संस्कृति को केंद्र में रखता है। फूलों की प्रदर्शनी के साथ लोक संगीत, लोक नृत्य, हस्तशिल्प, पारंपरिक भोजन और स्थानीय संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम इसका हिस्सा हैं। इस इवेंट में प्रकृति और एडवेंचर गतिविधियों पर जोर दिया जाता है।

5 of 6
कोकोनट कार्निवाल,अंडमान और निकोबार
– फोटो : AI
आइलैंड्स कोकोनट कार्निवल, अंडमान और निकोबार
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह पर 17 और 18 अक्तूबर को कोकोनट कार्निवल मनाया जा रहा है। अगर आप समुद्र और स्थानीय संस्कृति दोनों का अनुभव लेना चाहते हैं, तो आइलैंड कोकोनट कार्निवल एक अलग तरह का विकल्प है।
कार्निवल में नारियल से बने खाद्य पदार्थ, स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प, प्रदर्शनियां और लाइव डेमोंस्ट्रेशन देखने को मिल सकते हैं। स्थानीय कलाकारों और स्वयं सहायता समूहों के बनाए वैल्यू-एडेड नारियल के उत्पाद भी इसका हिस्सा हैं।
Source link
#टरवल #गइडअकटबर #म #भरत #क #इन #फसटवलस #क #बन #हसस #जन #कब #और #कह #हग #आयजन #October #Festival #Travel #Guide #Dates #Places #Highlights #Major #Events #Explore #India



