![]()
राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2026 के अवसर पर मंगलवार को गुना डाक संभाग ने पोस्टल बिजनेस मीट का आयोजन किया। अधीक्षक डाकघर ओपी चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में व्यापारियों और ग्राहकों को डाक विभाग की योजनाओं, नई तकनीक और डाक निर्यात केंद्र की सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सहायक निदेशक, व्यापार एवं उद्योग केंद्र गुना प्रवीण बेसला मुख्य अतिथि और व्यापार एवं उद्योग महासंघ गुना के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। डाक विभाग की योजनाओं और नई तकनीक की जानकारी दी कार्यक्रम की शुरुआत में गुना के उप संभागीय प्रमुख राहुल जैन ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद शिकायत निरीक्षक प्राची त्रिवेदी ने पीपीटी के माध्यम से डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं और नई तकनीक के बारे में जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि राजकुमार मोहनानी, सहायक निदेशक एमएसएमई इंदौर ने मध्यम उद्यम स्थापित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। डाक निर्यात केंद्र की सेवाएं लेने की अपील डाक निर्यात केंद्र गुना की ग्राहक पूजा खनूजा ने डाकघर की नई तकनीक को उपयोगी बताया। उन्होंने डाक निर्यात केंद्र की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डाक विभाग का आभार जताया और गुना के लोगों से इसकी सेवाओं का लाभ लेने की अपील की। व्यापार एवं उद्योग महासंघ गुना के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने डाक विभाग की नई सुविधाओं के लिए गुना के सांसद और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार जताया। उन्होंने शहर के व्यापारियों से डाकघर की सेवाओं का उपयोग करने की अपील की। गुना और अशोकनगर के व्यापारी हुए शामिल कार्यक्रम के आयोजक और अधीक्षक डाकघर ओपी चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोगों से डाकघर की जनहितैषी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम में केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रद्युम्न जैन, सचिव राकेश शर्मा, रॉयल ट्रेडिंग कंपनी के महेश वर्मा, आईटीआई प्रिंसिपल श्वेता कुशवाह, पवन बघेल, स्पाइस बोर्ड के प्रतिनिधि और ओएनडीसी सेलर सहित गुना और अशोकनगर जिले के व्यापारी, ग्राहक और डाककर्मी मौजूद रहे। अशोकनगर से जय किसान उन्नत के नीलम सिंह लोधी, मनीष रघुवंशी और नई सराय के राजाबाबू कम्युनिकेशन से ब्रजमोहन ओझा भी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन राजनंदनी श्रीवास्तव ने किया, जबकि आभार पोस्टमास्टर गुना ने माना।
Source link
#डक #वभग #क #पसटल #बजनस #मट #क #आयजन #अतथ #बल #डकघर #क #जनहतष #यजनओ #क #लभ #ल #गरहक #क #कय #सममन #Guna #News


