डाक सहायक हत्याकांड: पत्नी की हत्या के 8 दिन बाद आरोपी पति ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

डाक सहायक हत्याकांड: पत्नी की हत्या के 8 दिन बाद आरोपी पति ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

शादी कराने के नाम पर 99 हजार रुपये ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश ज…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 19 Jul 2026 12:10:44 PM (IST)Updated Date: Sun, 19 Jul 2026 12:10:44 PM (IST)

डाक सहायक हत्याकांड: पत्नी की हत्या के 8 दिन बाद आरोपी पति ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
डाक सहायक उर्मिला सैनी की हत्या के मामले में बड़ा मोड़। (नईदुनिया)

HighLights

  1. शादी का झांसा देकर 99 हजार रुपये की ठगी।
  2. हरियाणा की महिला ने पिछोर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
  3. मारपीट कर दुल्हन को जबरन साथ ले गए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पोस्टल विभाग में कार्यरत डाक सहायक उर्मिला सैनी की हत्या के मामले में रविवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। हत्या के मुख्य आरोपी और उर्मिला के पति अखिलेश सैनी का शव गंजबासौदा रेलवे ट्रैक पर मिला है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला आत्महत्या का है। गंजबासौदा सिटी कोतवाली पुलिस ने इसकी सूचना इंदौर पुलिस को दी है। उर्मिला हत्याकांड में फरार चल रहे अखिलेश पर संयोगितागंज पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस घटनाक्रम के साथ ही चर्चित हत्याकांड ने नया मोड़ ले लिया है।

सांसद से मिले थे परिजन, एसआईटी जांच की उठाई थी मांग

  • आत्महत्या की सूचना सामने आने से पहले उर्मिला सैनी के परिजन और पोस्टल विभाग के कर्मचारी सांसद शंकर लालवानी से मिले थे। उन्होंने हत्या की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की थी। परिजनों का कहना था कि घटना के आठ दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से कर्मचारियों और समाज में भारी आक्रोश था।
  • इस दौरान उर्मिला की नाबालिग बेटी ने भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। सांसद ने पुलिस कमिश्नर से चर्चा कर मामले में शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। अब आरोपी का शव मिलने के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

Source link
#डक #सहयक #हतयकड #पतन #क #हतय #क #दन #बद #आरप #पत #न #क #आतमहतय #रलव #टरक #पर #मल #शव

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *