डायनासोर की दुनिया बनेगा धार, 89 से बढ़कर 200 हेक्टेयर में फैलेगा नेशनल पार्क

डायनासोर की दुनिया बनेगा धार, 89 से बढ़कर 200 हेक्टेयर में फैलेगा नेशनल पार्क

धार जिले में करोड़ों साल पुराने जीवाश्मों के लिए विशाल संग्रहालय, होटल, रिसोर्ट, टावर और नई सड़कें बनेंगी। …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 13 May 2026 07:42:02 AM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2026 08:01:47 AM (IST)

डायनासोर की दुनिया बनेगा धार, 89 से बढ़कर 200 हेक्टेयर में फैलेगा नेशनल पार्क
धार जिले में डायनासोर पार्क। – फाइल फोटो

HighLights

  1. डायनासोर की हड्डियां, अंडे, मल समेत दुर्लभ जीवाश्म संरक्षित
  2. विशाल संग्रहालय बनेगा, पर्यटक देख सकेंगे करोड़ों साल पुराने अवशेष
  3. पर्यटन बढ़ाने को होटल, रिसोर्ट, टावर और नई सड़कें विकसित होंगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। धार जिला अब डायनासोर युग की अनोखी विरासत को बड़े स्तर पर दुनिया के सामने पेश करने जा रहा है। संभागायुक्त डा. सुदाम खाड़े की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में धार के डायनासोर नेशनल पार्क के विस्तार की रूपरेखा पर चर्चा हुई। वर्तमान में 89 हेक्टेयर में फैले जीवाश्म पार्क का दायरा बढ़ाकर 200 हेक्टेयर किया जाएगा। आसपास के चार गांवों की जमीन को इसमें शामिल किया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि क्षेत्र में डायनासोर की हड्डियां, अंडे, मल सहित कई दुर्लभ जीवाश्म संरक्षित हैं। इकाइनोडर्मा, मोलस्का, मछली और पोरिफेरा प्रजातियों के अवशेष भी यहां मिले हैं, जो इसे देश के महत्वपूर्ण जीवाश्म स्थलों में शामिल करते हैं। अब यहां एक विशाल संग्रहालय बनाया जाएगा, जहां पर्यटक करोड़ों वर्ष पुराने जीवाश्मों को करीब से देख सकेंगे।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होटल, रिसोर्ट, टावर और नई सड़कें विकसित की जाएंगी। रात में भी वाहनों की आवाजाही की सुविधा रहेगी। पार्क के विस्तार से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। बैठक में उपायुक्त राजस्व सपना लोवंशी उपस्थित रही। वहीं वर्चुअली धार से मुख्य वन संरक्षक टीएन मिश्रा, जिला वन मंडलाधिकारी विजय मंथन एवं अभिनव प्रायवेट लिमिटेड के कंसल्टेंट कौस्तुभ कुर्लेकर शामिल हुए।

उत्खनन और प्रदूषण पर रहेगी रोक

डायनासोर पार्क के आसपास बड़केश्वर महादेव मंदिर, हनुमान मंदिर, बाग गुफाएं और बाग किला जैसे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल भी मौजूद हैं। क्षेत्र में सागवान, शीशम, सतावर सहित 1644 प्रकार के पौधे और सियार, लोमड़ी, लकड़बग्घा जैसे वन्यजीव पाए जाते हैं।

Source link
#डयनसर #क #दनय #बनग #धर #स #बढकर #हकटयर #म #फलग #नशनल #परक

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *