![]()
डिंडोरी के समनापुर विकासखंड के कंचनपुर गांव में माध्यमिक शाला की नई बिल्डिंग तीन साल बाद भी अधूरी है। ग्राम पंचायत यह भवन बनवा रही है। निर्माण पूरा हुए बिना ही स्कूल का संचालन शुरू करना पड़ा है। बरसात में छत से पानी टपक रहा है और दीवारों में सीलन आ रही है। माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापक द्वारिका प्रसाद मरावी ने बताया कि स्कूल में कक्षा पहली से आठवीं तक करीब 115 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। यहां पांच शिक्षक पदस्थ हैं। पहले स्कूल एक पुराने भवन में लगता था। साल 2022 में सर्व शिक्षा अभियान के तहत नए भवन के लिए 21 लाख रुपए मंजूर हुए थे। ग्राम पंचायत ने अप्रैल 2023 में काम शुरू कराया था, जिसे साल 2025 तक पूरा होना था। हालांकि, अभी भी कई काम बाकी हैं। प्रधानाध्यापक ने बताया कि भवन में अभी तक खिड़कियां नहीं लगी हैं। कई दरवाजों में कुंडी भी नहीं है। शिक्षकों ने अपने खर्च पर कमरों में पर्दे लगवाए हैं। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकने और दीवारों से पानी रिसने के कारण बच्चों और शिक्षकों को काफी दिक्कत हो रही है। ग्राम पंचायत सचिव दान सिंह ने कहा कि बचा हुआ निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा। वहीं, सर्व शिक्षा अभियान के प्रभारी परियोजना समन्वयक अमित गौलिया ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
#डडर #म #सल #स #अधर #सकल #भवन #छत #स #टपकत #पन #दवर #म #सलन #स #बचच #परशन #बचच #क #पढई #पर #असर #Dindori #News


