![]()
डिंडौरी जिले में बुधवार को जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों के मेडिकल स्टोर बंद रहे। दवा विक्रेताओं ने अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में नायब तहसीलदार शैलेश गौर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। दोपहर में आयोजित बैठक के बाद दवा विक्रेता संघ ने मेडिकल स्टोर बंद रखने का फैसला लिया। संघ का कहना है कि बिना नियंत्रण के ऑनलाइन दवा बिक्री जनस्वास्थ्य के लिए खतरा बनती जा रही है। फर्जी ई-प्रिस्क्रिप्शन पर जताई चिंता दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष स्कंद चौकसे ने कहा कि बिना स्पष्ट वैधानिक व्यवस्था के ऑनलाइन दवाएं बेची जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी ई-प्रिस्क्रिप्शन, बिना वैध डॉक्टर की सलाह दवाओं की होम डिलीवरी और भारी छूट देकर बिक्री जैसी गतिविधियां मरीजों की सुरक्षा से जुड़ा बड़ा मुद्दा हैं। उन्होंने कहा कि इससे लाइसेंसधारी छोटे केमिस्ट और दवा व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। ये मांगें रखीं संघ ने ज्ञापन के जरिए अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री पर कार्रवाई करने, बिना सत्यापित ई-प्रिस्क्रिप्शन दवाएं बेचने पर रोक लगाने और दवाओं की होम डिलीवरी बंद करने की मांग की। इसके साथ ही जीएसआर 817 और जीएसआर 220 को वापस लेने तथा दवाओं पर डिस्काउंट व्यवस्था रोकने की मांग भी उठाई गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान सचिव सचिन जैन, रजनीश राय, रितेश जैन, नवीन चौरसिया समेत बड़ी संख्या में दवा विक्रेता मौजूद रहे।
Source link
#डडर #म #दन #भर #बद #रह #जल #क #मडकल #सटरस #अवध #ऑनलइन #दव #बकर #रकन #क #पएम #स #क #मग #Dindori #News


