डिंडौरी में बहा किसान, 42 घंटे बाद मिला शव:  पुलिया पार करते समय हुआ हादसा ; SDRF-पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर ढूंढा – Dindori News

डिंडौरी में बहा किसान, 42 घंटे बाद मिला शव: पुलिया पार करते समय हुआ हादसा ; SDRF-पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर ढूंढा – Dindori News

डिंडौरी में बहा किसान, 42 घंटे बाद मिला शव:  पुलिया पार करते समय हुआ हादसा ; SDRF-पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर ढूंढा – Dindori News


डिंडौरी में खरमेर नदी में बहे 52 साल के किसान का शव 42 घंटे बाद सोमवार को मिला। कुंदन यादव शनिवार को भपसा गांव में नदी पर बनी पुलिया पार कर रहे थे। इस दौरान तेज बहाव के कारण वे नदीं में बह गए थे। पुलिस और SDRF की टीम ने 2 दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाकर उनका शव बरामद किया। स्टॉप डेम की पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे भपसा निवासी कुंदन यादव(52), पिता तितरा यादव, शनिवार दोपहर अपने भांजे सोनू लाल यादव के साथ डुंगरिया गांव से घर लौट रहे थे। दोनों खरमेर नदी पर बने स्टॉप डेम की पुलिया पार कर रहे थे। लगातार बारिश के कारण नदी का पानी पुलिया के ऊपर से बह रहा था। भांजा सोनू आगे चल रहा था। कुछ देर बाद उसने पीछे मुड़कर देखा तो कुंदन तेज बहाव में बहते नजर आए। सोनू ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीण का इकट्ठा किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और SDRF को दो दिन बाद मिला शव सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे के नेतृत्व में पुलिस और SDRF की टीम दोपहर करीब 3 बजे मौके पर पहुंची। टीम ने कुंदन की तलाश शुरू की। शनिवार देर शाम अंधेरा होने पर अभियान रोकना पड़ा। रविवार सुबह फिर तलाश शुरू की गई। लगातार बारिश और नदी के तेज बहाव के कारण रेस्क्यू में परेशानी आई। सोमवार को कुंदन यादव का शव नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम किया और शव का पंचनामा बनाया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बारिश के दौरान पुलिया और रपट पार करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

Source link
#डडर #म #बह #कसन #घट #बद #मल #शव #पलय #पर #करत #समय #हआ #हदस #SDRFपलस #न #सरच #ऑपरशन #चलकर #ढढ #Dindori #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *