डिप्टी सीएम के ओएसडी पर 50 लाख लेने का आरोप:  930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान की कॉपी आई सामने – Bhopal News

डिप्टी सीएम के ओएसडी पर 50 लाख लेने का आरोप: 930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान की कॉपी आई सामने – Bhopal News

डिप्टी सीएम के ओएसडी पर 50 लाख लेने का आरोप:  930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान की कॉपी आई सामने – Bhopal News


करीब ₹930 करोड़ की ठगी के आरोपी मोहित गोगिया के बयान की एक कॉपी में मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के OSD दीपम रायचूरा का नाम सीधे तौर पर लिया गया है। बयान में गोगिया ने दावा किया है कि उसे तनुज सेठी ने दीपम रायचूरा से मिलवाया था और बताया था कि वे आबकारी विभाग में सहायक आयुक्त हैं। बयान की कॉपी सोशल मीडिया में भी वायरल हो रही है। कथित बयान के मुताबिक, दीपम रायचूरा ने गोगिया को दीपक दुबे से मिलवाया और बताया कि दीपक उनका पूरा काम देखता है। इसके बाद वर्ष 2024-25 में टीटी नगर में शराब की दो दुकानों का ठेका जसवंत कुमार के नाम पर दिलवाने का दावा किया गया है। शालीमार फोर्ट लेजा फ्लैट में दिए ₹50 लाख कथित बयान में गोगिया ने आरोप लगाया है कि शराब दुकानों का ठेका दिलाने के एवज में दीपम रायचूरा ने उससे ₹50 लाख नकद लिए। बयान में कहा गया है कि यह रकम दीपक दुबे ने शालीमार फोर्ट लेजा स्थित फ्लैट से ली थी। इसके साथ ही गोगिया ने दावा किया है कि शराब ठेके के लिए बैंक गारंटी की जरूरत थी। इसके लिए फर्जी बैंक एफडीआर को गलत तरीके से स्वीकृत कराने में दीपम रायचूरा ने मदद की। बिना लाइसेंस शराब बेचने का भी आरोप कथित बयान में गोगिया ने दीपम रायचूरा पर उसकी उक्त शराब दुकानों से शराब बिक्री में मदद करने का भी आरोप लगाया है। बयान के अनुसार, उसे बिना लाइसेंस शराब दिलाने में भी मदद की जाती थी। कथित बयान में एक मोबाइल नंबर का भी उल्लेख है, जिस पर गोगिया के मुताबिक दीपम रायचूरा उसके साथ कॉल और चैट करते थे। फर्जी एफडीआर मंजूर कराने में मदद का दावा कथित बयान के मुताबिक, वर्ष 2024-25 में भोपाल के टीटी नगर क्षेत्र में शराब की दो दुकानें जसवंत कुमार के नाम पर दिलाने में मदद की गई। इसके बदले ₹1 करोड़ के भुगतान का दावा किया गया है। बयान में कहा गया है कि इसमें से ₹50 लाख नकद होशंगाबाद रोड स्थित शालीमार फोर्ट लेजा के एक फ्लैट से दीपक दुबे के जरिए लिए गए। बाकी ₹50 लाख आईएसबीटी के पास स्थित एक होटल मालिक के बैंक खाते में ट्रांसफर कराने का आरोप लगाया गया है। कथित बयान में इन शराब दुकानों के लिए बैंक गारंटी के तौर पर इस्तेमाल की गई फर्जी एफडीआर को स्वीकृत कराने में भी OSD की भूमिका होने का दावा किया गया है। इस संबंध में दीपम रायचूरा और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Source link
#डपट #सएम #क #ओएसड #पर #लख #लन #क #आरप #करड़ #क #ठग #क #आरप #क #बयन #क #कप #आई #समन #Bhopal #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *