डॉ. आनंद साहू बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष:  बोले-बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करना प्राथमिकता; पार्टी नेतृत्व का जताया आभार – Mauganj News

डॉ. आनंद साहू बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष: बोले-बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करना प्राथमिकता; पार्टी नेतृत्व का जताया आभार – Mauganj News

डॉ. आनंद साहू बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष:  बोले-बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करना प्राथमिकता; पार्टी नेतृत्व का जताया आभार – Mauganj News

भारतीय जनता पार्टी ने मऊगंज जिले में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से डॉ. आनंद साहू को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष पवन पाटीदार ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की। नियुक्ति के बाद जिलेभर

.

पार्टी नेतृत्व का जताया आभार

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. आनंद साहू ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं देवतालाब विधायक गिरीश गौतम तथा भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मिश्रा का विशेष रूप से आभार जताया।

डॉ. साहू ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पिछड़ा वर्ग के लोगों को भाजपा की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम किया जाएगा।

नियुक्ति के बाद समर्थकों ने दी बधाई

नियुक्ति की घोषणा के बाद डॉ. आनंद साहू के निवास और कार्यालय पर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

बधाई देने वालों में जिला महामंत्री महेंद्र सिंह अतरैला, प्रमोद यादव, डॉ. महेश साकेत, जिला उपाध्यक्ष विपिन मिश्रा, भारत पांडेय, सावित्री साहू, प्रियंका पटेल, सुरेंद्र सिंह चंदेल, नरेंद्र शर्मा, जिला मंत्री बृजेंद्र गौतम, शरद साहू, आर.के. साहू, मंडल अध्यक्ष विनोद कोल, मुरलीधर द्विवेदी, जगन्नाथ साहू सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यकर्ताओं ने जताई उम्मीद

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि डॉ. आनंद साहू के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देगा और आगामी समय में पार्टी का जनाधार मजबूत होगा।

Source link
#ड #आनद #सह #बन #भजप #पछड #वरग #मरच #क #अधयकष #बलबथ #सतर #तक #सगठन #मजबत #करन #परथमकत #परट #नततव #क #जतय #आभर #Mauganj #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *