डोपिंग:बुल्गारिया के भारोत्तोलक एंड्रीव पर लगा चार साल का प्रतिबंध, 2028 ओलंपिक में नहीं ले सकेंगे हिस्सा – Paris Olympics Weightlifting Medalist Andreev Banned 4 Years For Doping With Anabolic Steroid Know

डोपिंग:बुल्गारिया के भारोत्तोलक एंड्रीव पर लगा चार साल का प्रतिबंध, 2028 ओलंपिक में नहीं ले सकेंगे हिस्सा – Paris Olympics Weightlifting Medalist Andreev Banned 4 Years For Doping With Anabolic Steroid Know

Paris Olympics weightlifting medalist Andreev banned 4 years for doping with anabolic steroid know

बोजिदार दिमित्रोव एंड्रीव
– फोटो : Olympics.com

विस्तार

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारोत्तोलन का कांस्य पदक जीतने वाले बुल्गारिया के खिलाड़ी बोजिदार दिमित्रोव एंड्रीव पर डोपिंग के आरोप में चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है। प्रतिबंध के कारण वह 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।


आईटीए ने क्या कहा?

अंतरराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (आईटीए) ने शुक्रवार को बताया कि 29 वर्षीय एंड्रीव पिछले साल प्रतिबंधित एनाबॉलिक स्टेरॉयड मेस्टेरोलोन के सेवन के दोषी पाए गए थे। इसके बाद उन पर नवंबर 2029 तक चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है। आईटीए के अनुसार, मेस्टेरोलोन एक ऐसा पदार्थ है जिसमें एंड्रोजेनिक गुण काफी प्रभावशाली होते हैं। यह टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने और पुरुषों की यौन विशेषताओं को मजबूत करने में मदद करता है।

पेरिस ओलंपिक में जीता कांस्य

एंड्रीव ने पेरिस ओलंपिक में पुरुषों के 73 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। इससे पहले उन्होंने 2021 में हुए टोक्यो ओलंपिक में इसी स्पर्धा में पांचवां स्थान हासिल किया था। हालांकि, डोपिंग मामले में दोषी पाए जाने के बावजूद उनका पेरिस ओलंपिक का कांस्य पदक बरकरार रहेगा। एंड्रीव को इस फैसले के खिलाफ खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) में अपील करने का अधिकार है। वह 2014 में युवा ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा वह दो बार यूरोपीय चैंपियन भी रहे हैं।

Source link
#डपगबलगरय #क #भरततलक #एडरव #पर #लग #चर #सल #क #परतबध #ओलपक #म #नह #ल #सकग #हसस #Paris #Olympics #Weightlifting #Medalist #Andreev #Banned #Years #Doping #Anabolic #Steroid

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *