तन्मय वेकारिया के पिता का निधन:अरविंद वेकारिया गुजराती एक्टर थे, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भी नजर आ चुके थे

तन्मय वेकारिया के पिता का निधन:अरविंद वेकारिया गुजराती एक्टर थे, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भी नजर आ चुके थे




‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बाघा का किरदार निभाने वाले एक्टर तन्मय वेकारिया के पिता अरविंद वेकारिया का निधन हो गया है। इस बारे में जानकारी CINTAA ने दी है। हालांकि, उनके निधन की वजह सामने नहीं आई है। अरविंद वेकारिया गुजराती थिएटर और फिल्मों के एक्टर थे। वह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी गेस्ट अपीयरेंस दे चुके थे। बता दें कि अक्टूबर 2025 में तन्मय की मां का निधन हुआ था। कौन थे अरविंद वेकारिया?
अरविंद वेकारिया गुजराती थिएटर और फिल्मों में एक्टिव थे। उन्हें गुजराती फिल्मों “यशोदा”, “छानू चमकलो” और “रुपियो नाच नचावे” में उनके रोल के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। वह टीवी शो “शक्तिमान” में भी नजर आए थे। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अरविंद वेकारिया ने एक ज्वैलर का गेस्ट रोल निभाया था। शो में आत्माराम भिड़े अपनी पत्नी माधवी के गहने गिरवी रखने के लिए जिस ज्वैलर के पास जाते हैं, वह किरदार अरविंद वेकारिया ने निभाया था। तन्मय वेकारिया फिलहाल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बाघा का किरदार निभा रहे हैं। इन दिनों शो में उनके किरदार की कहानी दिखाई जा रही है, जिसमें बाघा की लव लाइफ में परेशानियां दिखाई गई हैं। हाल ही में तन्मय वेकारिया का शो के सेट से एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में वह अपनी मां को याद करते इमोशनल नजर आए थे। इस दौरान शो के मेकर असित कुमार मोदी उन्हें संभालते दिखे थे।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *