“_id”:”6afad3ab40ba23b01f0efb1e”,”slug”:”stalin-terms-the-functioning-of-the-tvk-government-poor-governance-says-the-dmk-will-soon-return-to-power-2026-11-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”तमिलनाडु: टीवीके सरकार के काम के तरीके को स्टालिन ने बताया खराब शासन, कहा- जल्द सत्ता में वापसी करेगी डीएमके”,”category”:”title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”

एम के स्टालिन, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन ने सोमवार को मौजूदा टीवीके शासन पर असंतोष जताते हुए इसे “खराब शासन” करार दिया। इसके साथ ही कहा कि इस तरह का शासन “शर्म और पीड़ा” का कारण है।उन्होंने भरोसा जताया कि डीएमके जल्द ही तमिलनाडु में सत्ता में वापसी करेगी और पार्टी सदस्यों को मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
स्टालिन ने क्या कहा?
पूर्व मंत्री और डीएमके नेता के.एन. नेहरू के परिवार में एक शादी समारोह के दौरान बोलते हुए, स्टालिन ने तमिलनाडु के राजनीतिक माहौल पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि उनके समर्थक उन्हें “मुख्यमंत्री” और नेहरू को “मंत्री” कहकर बुलाते हैं, जबकि अभी उनके पास सरकार में कोई आधिकारिक पद नहीं है।
हालांकि उन्होंने समर्थकों के इस समर्थन की सराहना की, लेकिन मौजूदा राजनीतिक हालात में इस तरह के पदों से संबोधित किए जाने पर उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मौजूदा टीवीके शासन (मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व में) खराब शासन दे रहा है। ऐसे में मुझे ‘मुख्यमंत्री’ कहकर बुलाना शर्म और पीड़ा की बात है। मेरी आपसे विनती है कि मुझे मुख्यमंत्री कहकर न बुलाएं। डीएमके जल्द ही सरकार बनाएगी।’
करुणानिधि को लेकर क्या कहा?
स्टालिन ने दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के साथ नेहरू के गहरे जुड़ाव का जिक्र किया और कहा कि नेहरू उनके लिए व्यक्तिगत रूप से हमेशा एक मजबूत सहारा रहे हैं।
करुणानिधि के निधन के बाद डीएमके के सामने आई चुनौतियों को याद करते हुए स्टालिन ने कहा कि जब कुछ लोगों को संदेह था कि क्या पार्टी टिक पाएगी, तब उन्होंने नेहरू जैसे समर्पित नेताओं की मदद से संगठन को सफलतापूर्वक संभाला और सुरक्षित रखा। उन्होंने नेहरू के संगठनात्मक कौशल की तारीफ की, खासकर पार्टी के बड़े सम्मेलनों की योजना बनाने और उन्हें आयोजित करने में उनकी भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि डीएमके के इतिहास में, पार्टी सम्मेलनों का मतलब ही नेहरू है।
Source link
#तमलनडटवक #सरकर #क #कम #क #तरक #क #सटलन #न #बतय #खरब #शसन #कह #जलद #सतत #म #वपस #करग #डएमक #Stalin #Terms #Functioning #Tvk #Government #Poor #Governance #Dmk #Return #Power


