तमिलनाडु सरकार ने नवजात शिशुओं के कल्याण के लिए एक नई योजना की घोषणा की है। राज्य के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय 28 सितंबर को एक ग्राम सोने की अंगूठी योजना की शुरुआत करेंगे। राज्य सरकार ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। इस योजना के तहत राज्य के सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले सभी बच्चों को एक ग्राम सोने की अंगूठी दी जाएगी। सरकार ने बताया कि पहली किस्त में वितरण के लिए 1.28 लाख सोने की अंगूठियां खरीदी जा चुकी हैं।
अंगूठियों के वितरण में सुरक्षा और पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। सरकार के अनुसार, प्रत्येक सोने की अंगूठी पर एक विशेष सीरियल नंबर दर्ज होगा। इसे पूरी तरह सुरक्षित और छेड़छाड़-मुक्त (टैम्पर-प्रूफ) पैकेट में बंद करके दिया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं। योजना का फायदा लेने के लिए लाभार्थियों का तमिलनाडु का स्थायी निवासी होना जरूरी है। केवल राज्य के स्थायी निवासियों के बच्चों को ही यह उपहार दिया जाएगा।
Source link
#तमलनडशशओ #क #मलग #सन #क #अगठ #सएम #वजय #सतबर #क #करग #यजन #क #शरआत #जनए #पतरतशरत #Tamil #Nadu #Gold #Ring #Scheme #Newborns #Gram #Gold #Ring #Joseph #Vijay



