![]()
उज्जैन जिले की तराना कृषि उपज मंडी में बुधवार को सोयाबीन के कम दाम मिलने से किसान नाराज हो गए। किसानों ने मंडी का गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन किया और नीलामी रोक दी। उनका कहना था कि लागत के हिसाब से उन्हें सही दाम नहीं मिल रहा है। किसानों की मांग थी कि उन्हें सोयाबीन का भाव करीब ₹6,000 प्रति क्विंटल मिलना चाहिए। कई किसानों को इससे कम दाम मिलने पर गुस्सा था। मंडी प्रशासन और व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाया, जिसके बाद नीलामी फिर से शुरू हुई। आधे से पौने घंटे तक नीलामी रुकी रही तराना मंडी सचिव मानसिंह यादव ने बताया कि विवाद नीलामी शुरू करने की जगह को लेकर हुआ था। एक किसान ने तय लाइन से नीलामी शुरू कराने पर आपत्ति की थी। इससे करीब आधे से पौने घंटे तक नीलामी रुकी रही। सचिव के अनुसार, बुधवार को सोयाबीन का अधिकतम भाव ₹6,025 प्रति क्विंटल और न्यूनतम करीब ₹5,150 रहा। मंडी में लगभग 10 हजार बोरी यानी करीब 8 हजार क्विंटल सोयाबीन की आवक हुई। पुलिस बल भी बुलाया गया था।
Source link
#तरन #मड #म #सयबन #क #कम #भव #पर #हगम #नलम #रक #गट #पर #वरध #अधकतम #भव #परत #कवटल #रह #Ujjain #News


