तस्वीरें:राजा कर्ण सिंह के पोते और मनप्रीत बादल की बेटी की हुई शाही शादी, पीएम मोदी ने जोड़े को दिया आशीर्वाद – Jammu Kashmir King Karan Singh Grandson Wedding With Punjab Manpreet Badal Daughter Pm Modi Photos

जम्मू कश्मीर के राजपरिवार के वंशज और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. कर्ण सिंह के पोते राजकुमार मार्तंड सिंह और पंजाब के वरिष्ठ भाजपा नेता मनप्रीत बादल की बेटी रिया बादल बुधवार को शादी के बंधन में बंध गए। नई दिल्ली में आयोजित शादी समारोह में कई हाई प्रोफाइल लोग शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने भी शादी समारोह में पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। 

jammu kashmir king karan singh grandson wedding with punjab manpreet badal daughter pm modi photos

डॉ. कर्ण सिंह से मिलते पीएम मोदी
– फोटो : एक्स/ @vikramaditya_JK

इस शादी के साथ पंजाब और जम्मू कश्मीर के प्रमुख राजनीतिक परिवार पारिवारिक बंधन में बंध गए। मनप्रीत बादल पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री रहे हैं। 

jammu kashmir king karan singh grandson wedding with punjab manpreet badal daughter pm modi photos

पीएम मोदी
– फोटो : एक्स/@vikramaditya_JK

शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए दूल्हे के पिता विक्रमादित्य सिंह ने लिखा ‘मेरे बेटे राजकुमार मार्तंड सिंह की कुंवरानी रिया बादल के साथ शादी के शुभ अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी। नए शादीशुदा जोड़े के लिए आशीर्वाद और परिवार को मिली प्यार भरी बधाई ने मौके को खास बना दिया।’

jammu kashmir king karan singh grandson wedding with punjab manpreet badal daughter pm modi photos

नवविवाहित जोड़े के साथ पीएम मोदी
– फोटो : एक्स/@MSBADAL

मनप्रीत बादल ने पीएम मोदी की नवविवाहित जोड़े की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। 

jammu kashmir king karan singh grandson wedding with punjab manpreet badal daughter pm modi photos

शादीशुदा जोड़े और दोनों परिवारों के साथ पीएम मोदी
– फोटो : एक्स/@MSBADAL

मनप्रीत बादल ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘समय में कैद एक पल, जिंदगी भर के लिए सम्मान। एक पिता के तौर पर, आप हमेशा अपनी बेटी के लिए सबसे अच्छे आशीर्वाद का सपना देखते हैं, जब वह अपना नया सफर शुरू करती है। कल, वह सपना हमारे परिवार के लिए सबसे बड़ा सम्मान बन गया। हम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बहुत आभारी हैं कि उन्होंने हमारी बेटी की शादी में आकर मेरे बच्चों को आशीर्वाद दिया। यह जानते हुए कि उनका शेड्यूल कितना व्यस्त है, यह सोचकर मेरा दिल टूट जाता है कि उन्होंने मेरे परिवार के साथ खड़े होने के लिए अपनी नींद और आराम के घंटे कुर्बान किए होंगे। उनकी अविश्वसनीय विनम्रता ने हमें पूरी तरह से अभिभूत कर दिया और हमारी आंखों में आंसू आ गए। एक पिता का सपना सच करने के लिए धन्यवाद प्रधानमंत्री साहब।’

Source link
#तसवररज #करण #सह #क #पत #और #मनपरत #बदल #क #बट #क #हई #शह #शद #पएम #मद #न #जड #क #दय #आशरवद #Jammu #Kashmir #King #Karan #Singh #Grandson #Wedding #Punjab #Manpreet #Badal #Daughter #Modi #Photos

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *