
Jailer 2 Box Office Collection: रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) की कमाई की रफ्तार तीसरे हफ्ते में भी थमती नजर नहीं आ रही है. फिल्म ने रिलीज के 18वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है. खास बात यह है कि तीसरा वीकेंड पूरा होने के बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है.
पहले हफ्ते में की थी शानदार कमाई
आपको बता दें कि'जेलर 2' की एडवांस बुकिंग रिलीज से पांच दिन पहले यानी 10 अक्टूबर को शुरू हो गई थी. फिल्म ने पहले ही दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 59.70 करोड़ रुपये की कमाई की. पहले हफ्ते में इसका कलेक्शन 334.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. हालांकि, दूसरे हफ्ते में कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई और फिल्म ने 95.55 करोड़ रुपये कमाए.
तीसरे वीकेंड में फिर बढ़ी कमाई
ऐसे में तीसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई में फिर सुधार देखने को मिला. शनिवार को 'जेलर 2' ने 9.35 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, Sacnilk के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 18वें दिन फिल्म का कलेक्शन 9.33 करोड़ रुपये रहा. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 454.33 करोड़ रुपये हो गई है.
इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जेलर 2' अब इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. इस मामले में पहले नंबर पर 'धुरंधर: द रिवेंज' है. अब फिल्म के सामने 5 नवंबर को रिलीज होने वाली रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की 'रामायण' की चुनौती होगी. ऐसे में देखना होगा कि नई फिल्म की रिलीज के बाद 'जेलर 2' की कमाई पर कितना असर पड़ता है.
The post तीसरे वीकेंड में भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है रजनीकांत का जलवा, 'जेलर 2' की कमाई इतने करोड़ के पार appeared first on Prabhat Khabar.


