तुकाराम मुंढे की टी-शर्ट पहन निकलीं प्रीति जिंटा, बताया ‘रियल हीरो’


प्रीति जिंटा इन दिनों फिल्म ‘वाइब’ को लेकर चर्चा में हैं. इसके जरिए वो पहली बार एक्टर कुणाल खेमू के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं. एक्ट्रेस फिल्म के प्रमोशन में जोर-शोर से जुटी हुई हैं. इसी बीच वो आईएएस अफसर तुकाराम मुंढे की टी-शर्ट में निकलीं तो कहा जाने लगा कि प्रीति जिंटा उनके सपोर्ट में आई हैं. उनका वीडियो और फोटोज भी सामने आए हैं.

प्रीति जिंटा फिल्म ‘वाइब’ के प्रमोशन में निकली थीं और इस दौरान उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस को पैपराजी के सामने पोज देते हुए भी देखा गया. प्रीति की टी-शर्ट ने लोगों का ध्यान खींच लिया. उनकी टी-शर्ट पर लिखा था, ‘टीम तुकाराम मुंढे’. इस टी-शर्ट में प्रीति ने खिलखिलाकर पैपराजी को पोज भी दिया. जीन्स और टी-शर्ट में एक्ट्रेस खूब जंची लेकिन चर्चा तुकाराम मुंढे को सपोर्ट की खूब रही. 

यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ की सक्सेस के बाद बाबा खाटू श्याम पर बनेगी फिल्म, 2027 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड

प्रीति जिंटा ने तुकाराम मुंढे को कहा- रियल हीरो

इतना ही नहीं, प्रीति जिंटा जब पैपराजी को टी-शर्ट में पोज दे रही थीं तो इस दौरान उन्होंने पैप्स को इस पर रिएक्शन भी दिया. एक्ट्रेस ने कहा, ‘रियल हीरोज को सेलिब्रेट करने का समय आ गया है.’ इस दौरान वो काफी खुश नजर आईं. इसके बाद से चर्चा जोरों पर है कि प्रीति जिंटा तुकाराम मुंढे की फैन हैं. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है. इसके साथ ही कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि तुकाराम मुंढे की बायोपिक भी जल्द ही रिलीज होगी. हालांकि, इसे लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है.

कौन हैं तुकाराम मुंढे?

बहरहाल, अगर बात की जाए कि तुकाराम मुंढे कौन हैं और वो चर्चा में क्यों हैं. तो बता दें कि वो फूड एंड ड्रग प्रशासन के महाराष्ट्र के कमिश्नर हैं. इन दिनों वो महाराष्ट्र में एक अभियान चला रहे हैं, जो कि फूड सेफ्टी और सेनिटेशन से जुड़ा है. वो हाईजीन से बचने की सलाह दे रहे हैं और हर जगह छापेमारी भी करके एक्शन ले रहे हैं, जिसके बाद वो काफी चर्चा में हैं. 

यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, ‘वेलकम टू द जंगल’ समेत 7 फिल्मों को पछाड़ा

प्रीति जिंटा वर्कफ्रंट

इसके अलावा प्रीति जिंटा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ में नजर आने वाली हैं. इसे 18 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसके पहले प्रीति जिंटा को सनी देओल के साथ फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में देखा गया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी लेकिन इसमें सनी और प्रीति की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *