तेंदुओं के शिकार और अंगों की तस्करी में मुरैना से एक और आरोपी गिरफ्तार, एसटीएसएफ की कार्रवाई

तेंदुओं के शिकार और अंगों की तस्करी में मुरैना से एक और आरोपी गिरफ्तार, एसटीएसएफ की कार्रवाई

प्रदेश में तेंदुओं के अवैध शिकार और उनके अंगों की तस्करी के मामले में स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुरैना निवासी सुखदेव पिता सर्वेश को 26 अगस्त को पकड़ा गया। उसे शिवपुरी की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने श्योपुर और मुरैना इलाके में कम से कम 10 तेंदुओं का शिकार किया था। यह इलाका चीता लैंडस्केप के लिहाज से भी संवेदनशील माना जाता है। एसटीएसएफ ने पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद सुखदेव तक पहुंच बनाई।


ये भी पढ़ें-  एमपी में कांग्रेस के मजबूत गढ़ में CM मोहन की ‘जनविश्वास’ दस्तक, छिंदवाड़ा से बालाघाट तक क्या है सियासी संदेश?

तीन राज्यों तक फैला नेटवर्क

मामले में अब तक मध्यप्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से जुड़े 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच एजेंसी को आरोपियों के कब्जे से तेंदुओं के कई अंग मिले हैं। इसके अलावा शिकार में इस्तेमाल किए गए छह लेग होल्ड ट्रैप और एक चाकू भी जब्त किया गया है। एसटीएसएफ अब यह पता लगाने में जुटी है कि तेंदुओं के शिकार के बाद उनके अंग कहां भेजे जाते थे और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले की जांच जारी है। 

ये भी पढ़ें-  नेपाल में फंसे मध्य प्रदेश के लोगों की मदद के लिए दिल्ली में कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर जारी

Source link
#तदओ #क #शकर #और #अग #क #तसकर #म #मरन #स #एक #और #आरप #गरफतर #एसटएसएफ #क #कररवई

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *