![]()
गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटई ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन पहिया टैक्सी चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर
.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पाटई निवासी राजा खान उम्र 30 साल की पाटई ओवरब्रिज के पास मुर्गा की दुकान है। उन्हें हड्डी मील गुना निवासी मोहम्मद उवेश अपनी तीन पहिया टैक्सी से रोजाना सप्लाई देने आता था।
आज दोपहर उवेश ओवरब्रिज के किनारे टैक्सी खड़ी कर रुपये लेने के बाद वापस अपनी टैक्सी में बैठा ही था।
इसी दौरान शिवपुरी की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक जीजे19वाई8370 के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए टैक्सी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और घसीटता हुआ सर्विस रोड पर ले गया, जहां दोनों वाहन पलट गए।
हादसे में गंभीर चोटें आने से उवेश की जिला अस्पताल में मौत हो गई, जबकि ग्राम सगोरिया निवासी मुन्नालाल धाकड़ घायल हो गए।दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
Source link
#तज #रफतर #टरक #न #टकस #क #मर #टककर #ऑट #खड #कर #मरग #खरदन #लग #गय #डरइवर #पछ #स #आ #रह #टरक #न #कई #फट #घसट #Guna #News


