तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा:  ग्वालियर में मां की मौके पर मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल – Gwalior News

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा: ग्वालियर में मां की मौके पर मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल – Gwalior News

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा:  ग्वालियर में मां की मौके पर मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल – Gwalior News


ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित लखनौती गांव के पास सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार मां-बेटे सड़क पर जा गिरे। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी दौरान उसने आगे चल रही बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार मां-बेटे कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरे। सूचना मिलते ही झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल भिजवाया। वहीं, महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है। ग्वालियर के बिलौआ जौरासी के रहने वाले 32 वर्षीय मोनू यादव पुत्र रघुनाथ यादव सोमवार की शाम अपनी मां 55 वर्षीय गजरा देवी को बाइक पर पीछे बैठाकर किसी काम से शहर आया था। शाम करीब साढ़े छह बजे के आसपास जैसे ही मोनू की बाइक लखनौती गांव के पास हाईवे पर पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी क्रमांक: UP93 CC-1826 के चालक ने लापरवाही और तेज गति से गाड़ी दौड़ाते हुए बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। सड़क पर सिर के बल गिरने और गंभीर अंदरूनी चोटें आने के कारण गजरा देवी की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। वहीं मोनू यादव भी सड़क पर घिसटने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर पड़ी मां की मौत, बेटा घायल
हादसे के बाद राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे देखकर आरोपी स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से तेजी से भाग निकला। स्थानीय नागरिकों की सूचना पर झांसी रोड थाना पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए घायल बेटे मोनू को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और मृतका के शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह रवाना किया। झांसी की महिला के नाम दर्ज है स्कॉर्पियो पुलिस ने मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा नोट किए गए स्कॉर्पियो के नंबर UP93 CC-1826 की जानकारी परिवहन विभाग के डेटाबेस से जुटाई। जांच में पता चला कि यह वाहन उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी रेखा पत्नी अजुदी अहिरवार के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाश जारी झांसी रोड थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना व मौत कारित करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम को सक्रिय किया गया है। साथ ही झांसी मार्ग और विभिन्न टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि फरार चालक का जल्द पता लगाया जा सके। झांसी रोड थाना टीआई शक्ति सिंह यादव ने बताया लखनौती गांव के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत और उनके बेटे के घायल होने का मामला सामने आया है। स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर झांसी की महिला मालिक की जानकारी मिली है। उत्तर प्रदेश (झांसी) पुलिस से संपर्क साधकर गाड़ी और उसके चालक का पता लगाया जा रहा है। घायल युवक का इलाज जारी है और मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Source link
#तज #रफतर #सकरपय #न #बइक #सवर #मबट #क #रद #गवलयर #म #म #क #मक #पर #मत #बट #गभर #रप #स #घयल #Gwalior #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *