त्योहारों पर घर जाना होगा आसान:ट्रेन बदलने का झंझट होगा खत्म, यूपी समेत इन राज्यों के लिए चलेंगी सीधी ट्रेनें – Indian-railways-direct-special-trains-festival-season-2026-know-all-preparations

त्योहारों पर घर जाना होगा आसान:ट्रेन बदलने का झंझट होगा खत्म, यूपी समेत इन राज्यों के लिए चलेंगी सीधी ट्रेनें – Indian-railways-direct-special-trains-festival-season-2026-know-all-preparations

भारतीय रेलवे त्योहारों के दौरान यात्रियों को ट्रेन बदलने की परेशानी से बचाने के लिए रेलवे सीधी ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के दौरान 11 सितंबर से 7 दिसंबर तक कुछ स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना है। इन ट्रेनों से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के बीच सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे यात्रियों को बीच में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और ज्यादा सामान लेकर सफर करने वालों को राहत मिलेगी।


रेलवे के मुताबिक, दक्षिण भारत जाने वाले कई यात्रियों को झांसी या भोपाल में ट्रेन बदलनी पड़ती थी। सीधी ट्रेन चलने से त्योहारों के दौरान इन स्टेशनों पर भीड़ कम होने की उम्मीद है। स्पेशल ट्रेनों से परिवार, छात्र और नौकरीपेशा लोग लंबी दूरी का सफर एक ही ट्रेन में पूरा कर सकेंगे। इससे यात्रा आसान और सुविधाजनक होगी।

सीधी ट्रेन सेवा से प्लेटफार्म बदलने की परेशानी कम होगी

सीधी ट्रेन सेवा से यात्रियों को बड़े और भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी। खासकर त्योहारों के दौरान स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में सामान लेकर दूसरा प्लेटफॉर्म ढूंढना और कम समय में कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ना मुश्किल होता है। सीधी ट्रेन मिलने से यह परेशानी कम होगी। वहीं, सीधी कनेक्टिंग ट्रेनें यात्रियों की यात्रा आसान करेंगी। उन्हें अलग-अलग ट्रेनों के समय के हिसाब से यात्रा प्लान नहीं करनी होगी। यात्री एक ही टिकट बुक कर सीधे अपनी मंजिल या रास्ते में पड़ने वाले बड़े स्टेशन तक जा सकेंगे।

रेलवे ने की और क्या-क्या तैयारी?


  • यह ट्रेन सेवा नौकरीपेशा, छात्रों, प्रवासी श्रमिकों और उत्तर-दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वाले परिवारों के लिए खास तौर पर उपयोगी होगी। ट्रेन में स्लीपर, एसर और जनरल कोच होंगे। इससे अलग अलग आय वर्ग के यात्रियों को यात्रा के विकल्प मिलेंगे।

  • 19 कोच वाली स्पेशल ट्रेन में 9 स्लीपर, सेकेंड एसी, थ्री-टियर, छह जनरल और दो एसएलआर-डी कोच होंगे। रेलवे सीधी ट्रेन सेवा के अलावा चार सितंबर से 30 नवंबर तक करीब 432 स्पेशल ट्रेन ट्रिप चलाने की तैयारी में है।

  • इन ट्रेनों से जन्माष्टमी, दुर्गा पूजा और अन्य त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को संभालने में मदद मिलेगी। इससे इस दौरान अपने गृह जिले या दूसरे शहरों की यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी।

Source link
#तयहर #पर #घर #जन #हग #आसनटरन #बदलन #क #झझट #हग #खतम #यप #समत #इन #रजय #क #लए #चलग #सध #टरन #Indianrailwaysdirectspecialtrainsfestivalseason2026knowallpreparations

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *