त्योहारों पर ड्रग्स खपाने की साजिश, इंदौर में दामाद- ससुर को 254 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा

त्योहारों पर ड्रग्स खपाने की साजिश, इंदौर में दामाद- ससुर को 254 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा

मंदसौर के दो तस्करों को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा हैं। आरोपित रिश्ते में दामाद और ससुर लगते हैं। पुलिस को आरोपितों के कब्जे से लाखों रुपये कीमती 254 ग्रा…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 22 Oct 2026 11:33:06 AM (IST)Updated Date: Thu, 22 Oct 2026 11:33:06 AM (IST)

त्योहारों पर ड्रग्स खपाने की साजिश, इंदौर में दामाद- ससुर को 254 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा
पुलिस ने तस्करों को किया गिरफ्तार। -एआई इमेज

HighLights

  1. मंदसौर से सुपर कॉरिडोर पर डिलीवरी देने आए थे तस्कर
  2. आरोपियों से 254 ग्राम एमडी ड्रग्स की जब्त
  3. एक अन्य आरोपी शादाब भी हिरासत में

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : हिंदू त्योहारों पर नशा खपाने की साजिश कर रहे मंदसौर के दो तस्करों को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा हैं। आरोपित रिश्ते में दामाद और ससुर लगते हैं। पुलिस को आरोपितों के कब्जे से लाखों रुपये कीमती 254 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितों से जुड़े एक अन्य आरोपित शादाब को भी हिरासत में लिया हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कड़ी तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।

डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान समीर खान निवासी पिपलिया मंडी और जाकिर हुसैन निवासी सीतामऊ मंदसौर के रूप में हुई हैं। समीर लहसुन खरीदने-बेचने का काम करता हैं। जबकि आरोपित जाकिर टोस्ट का ठेला लगाता है।

तीन महीने से ड्रग्स की आपूर्ति करने में लगे थे

डीसीपी के अनुसार पुलिस ने आरोपितों को मंगलवार रात सुपर कारिडोर स्थित सर्विस रोड से पकड़ा हैं। पुलिस के अनुसार आरोपितों से तलाशी के दौरान 245 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की हैं। डीसीपी के अनुसार आरोपित पिछले तीन महीने से ड्रग्स की आपूर्ति करने में लगे थे।

पूछताछ में बताया दशहरा और दीवाली पर ड्रग्स बेचने की तैयारी कर रहे थे। समीर खान ने बताया वह जाकिर खान का दामाद है। उसके पिता का ऑपरेशन हुआ था। रुपयों की आवश्यकता होने से जाकिर के साथ मिलकर ड्रग्स बेचने लगा था। आरोपित डिलीवरी के लिए सुपर कॉरिडोर पर आया था। टीम ने दोनों को मौके से पकड़ लिया।

Source link
#तयहर #पर #डरगस #खपन #क #सजश #इदर #म #दमद #ससर #क #गरम #एमड #क #सथ #पकड

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *