त्योहारों के बाद अब काम के लिए दूसरे शहरों की ओर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ का असर ट्रेन और फ्लाइट दोनों पर दिखाई देने लगा है। इंदौर से ज्यादातर रूट की ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है।

HighLights
- दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु के लिए हवाई किराए में तेजी, ट्रेनों में लंबी वेटिंग
- यात्रियों को डेढ़ से दो गुना तक फ्लाइट फेयर लगा है
- पुणे के लिए करीब 6,400 रुपए फ्लाइट फेयर लग रहा है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : त्योहारों के बाद अब काम के लिए दूसरे शहरों की ओर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ का असर ट्रेन और फ्लाइट दोनों पर दिखाई देने लगा है। इंदौर से ज्यादातर रूट की ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है, वहीं फ्लाइट से सफर करने वालों को भी महंगे किराए का सामना करना पड़ रहा है।
फ्लाइट में हाई फेयर है। स्थिति यह है कि जिन यात्रियों को ट्रेन में सीट नहीं मिल रही है, उनके लिए हवाई सफर भी सस्ता विकल्प नहीं रह गया है। दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे प्रमुख रूट पर फ्लाइट में हाई फेयर है।
यात्रियों को डेढ़ से दो गुना तक फ्लाइट फेयर लगा है
ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार 9 नवंबर सोमवार को ज्यादातर रूट पर यही स्थिति रही। दीपावली बाद लौटने वाले यात्रियों को डेढ़ से दो गुना तक फ्लाइट फेयर लगा है। ट्रेनों में काफी लंबी वेटिंग रही। 10 नवंबर को फ्लाइट का किराया 7 हजार से 12 हजार रुपए तक दिखाई दिया।
पुणे के लिए करीब 6,400 रुपए फ्लाइट फेयर लग रहा है
सबसे ज्यादा दबाव कोलकाता और बेंगलुरु रूट पर है। कोलकाता के लिए 10,495 से 12 हजार रुपए तक है। बेंगलुरु के लिए भी किराया 9 हजार रुपए, दिल्ली के लिए करीब 7,200 रुपए, मुंबई के लिए करीब 6,900 रुपए और पुणे के लिए करीब 6,400 रुपए फ्लाइट फेयर आ रहा है।
Source link
#तयहर #क #बद #अब #वपस #लटन #क #परशन.. #टरन #म #लब #वटग #फलइट #क #टकट #भ #महग


